News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

गृह मंत्री अमित शाह ने साधा भगवंत मान पर निशाना कहा- भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट

गुरदासपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय देशभर में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं. इसके साथ ही उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि कभी-कभी उन्हें आश्चर्य होता है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट.

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी के जनसंपर्क अभियान के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘मैंने अपने पूरे जीवन में AAP के नेतृत्व वाली ऐसी सरकार नहीं देखी, जो खोखले वादे करती हो.’

‘भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या पायलट’
भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री का एक ही काम है. केजरीवाल को यदि चेन्नई जाना है, तो वह उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए विमान से दिल्ली जाते हैं. यदि उन्हें (केजरीवाल को) कोलकाता जाना है, तो फिर वह (मान) विमान लेते हैं और उन्हें कोलकाता ले जाते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल के देशव्यापी दौरे की व्यवस्था पंजाब के मुख्यमंत्री कर रहे हैं. मैं अक्सर सोचता हूं कि वह मुख्यमंत्री हैं या पायलट. उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरों में बीत जाता है और इसी का नतीजा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है.’

अमित शाह ने कहा कि यहां लोग सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जहां नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री के पास इसके लिए या किसानों की परेशानी के लिए समय नहीं है.

अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते रहे हैं कई बीजेपी नेता
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश के विभिन्न हिस्सों के दौरे के दौरान मान को अपने साथ ले जाते हैं, ताकि वह मान के सरकारी विमान में उड़ान भर सकें.

Related posts

2023 के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केजरीवाल की नजरे, जबरदस्त प्लान किया तैयार

News Times 7

Temple trust begins work to shift Ram idol from tent, its abode for 30 years

Admin

सिडनी टेस्ट मैच में हनुमा विहारी ने लंगड़ाते हुए ड्रॉ कराया मैच, हर कोई हुआ हनुमा का दिवाना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़