News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कोचिंग सिटी कोटा में मेडिकल की तैयारी करने आई 16 साल की छात्रा ने एक बच्ची को दिया जन्म

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा (Kota) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कोचिंग कर रही महज 16 साल की छात्रा (Coaching Student) ने एक बच्ची को जन्म दिया है. यह छात्रा मेडिकल की तैयारी करने के लिए शैक्षणिक नगरी आई थी. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. छात्रा के परिजन कोटा पहुंच गए हैं. उन्होंने नवजात को रखने से इनकार कर दिया है. उसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. परिजनों की तरफ से इस संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है.

कोटा की कुन्हाड़ी थाना पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा दो माह पहले ही मेडिकल की तैयारी करने के लिए कोटा आई थी. सोमवार शाम को उसके पेट में दर्द होने पर अस्पताल दिखाया गया. जांच के बाद डॉक्टर्स भी चौंक गए क्योंकि वह साढ़े 8 माह की गर्भवती मिली. जबकि शारीरिक दृष्टि से ऐसा कुछ ज्यादा नहीं लग रहा था. उसके बाद छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई. सूचना पर परिजन तत्काल कोटा के रवाना हो गए.

बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचा पूरा मामला
बाद में इसकी सूचना कोटा बाल कल्याण समिति को भी दी गई. नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति अस्पताल पहुंची. लेकिन छात्रा के अचेत होने की वजह से बाल कल्याण समिति भी उससे किसी तरह का कोई बयान नहीं ले पाई. उसके बाद वह बिना बयान लिए वापस चली गई. वहीं छात्रा के परिजनों ने इस मामले पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया.

छात्रा ने बच्ची को दिया है जन्म
बाद में डॉक्टर्स ने मंगलवार को छात्रा की डिलीवरी कराई तो उसने बच्ची को जन्म दिया. बहरहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच में जुटी है. पुलिस को परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार है. उनकी शिकायत पर जीरो नंबर की FIR काटकर सम्बंधित जिले के थाने को भेजी जाएगी. लेकिन यह मामला कोटा में चर्चा का विषय बन गया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ. पुलिस ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा बताया है.

Related posts

पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 138 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई

News Times 7

बिहार में बच्चों के खाते में आया हुआ 900 करोड़ का मामला निकला झूठ,जान लीजिए बैंक ने क्या बताया DM को

News Times 7

बिगड़े मौसम शहर के- तेज हवाओं के साथ, भारी बारिश के अनुमान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़