News Times 7
आतंकटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना पर हैंड ग्रेनेड से हमला, ट्रक में लगी आग , हमले में अब तक 5 सैनिकों के शहीद होने की खबर

पुंछ. जम्मू कश्मीर के पुंछ (Jammu Kashmir’s Poonch) में गुरुवार को भारतीय सेना के ट्रक (Indian Army Truck Fire) में लगी आग की घटना आतंकी हमला थी. भारतीय सेना ने खुद इसकी पुष्टि की है. इस हमले में अब तक 5 सैनिकों के शहीद होने की खबर है. भारतीय सेना की ओर से इस हमले को लेकर बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के इस्तेमाल के चलते सेना के ट्रक में आग लगने की घटना हुई. आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट (Rashtriya Rifles Unit) के 5 जवानों की जान चली गई, जबकि एक घायल अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उचित इलाज किया जा रहा है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि “आज, लगभग 1500 बजे, राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की. आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई.”

सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को किया सूचित
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने के बारे में जानकारी दी. रक्षा सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भारतीय सेना के जवान जमीन पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कार्रवाई कर रहे हैं.

बयान में आगे कहा गया कि क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच कर्मियों की जान चली गई है. इसमें बताया गया, “गंभीर रूप से घायल एक अन्य सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है. अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है.”

Related posts

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण -सीडीएस रावत बोले

News Times 7

असम-मिजोरम विवाद में फिर बढ़ा तनाव, हैलाकांडी के स्कूल में बम धमाका

News Times 7

कोरोना मरीजों के लिए अगले 3 दिन में मिल जाएंगे 3 हजार ऑक्सीजन बेड जानिए …

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़