News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अतीक हत्याकांड को अंजाम देने वाले 3 हमलावरों के नाम आए सामने, जानिए क्या है सुंदर भाटी गैंग से कनेक्शन

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और भाई अशरफ की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई.  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. इस घटना को अंजाम देने वाले 3 हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं और इन तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी उर्फ पुराने के रूप में हुई है. आइए जानते है अतीक और भाई अशरफ की हत्या करने वाले आरोपी सनी उर्फ पुराने के बारे में, आखिर कौन है यह?

बता दें, सनी उर्फ पुराने एक कुख्यात अपराधी है जिसके ऊपर कुल 18 मुकदमे दर्ज है. वहीं कुरारा थाने में सनी  उर्फ पुराने के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज है. आरोपी पर पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के अलावा कई और संगीन मुकदमे दर्ज है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सनी  माफिया सुंदर भाटी गैंग के लिए काम करता था. आरोपी सनी हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कस्बे का रहने वाला है. आरोपी के  पिता जगत सिंह व भाई मंगल सिंह की मौत हो चुकी है.

उधर पुलिस अभिरक्षा में हुई इस हत्याकांड के बाद से ही यूपी के सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है. सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. साथ ही सभी पुलिस अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं.

Related posts

जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी में लोजपा

News Times 7

हरियाणा मे किसानों से MSP विवाद मे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे किया जाम,बातचीत के लिए नहीं आई हरियाणा सरकार

News Times 7

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फिर दिया शिक्षा पर जोर, 16 हजार करोंड दिये शिक्षा पर,जानिए बजट में क्या रहा खास

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़