News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का इस बार मुंबई में लगेगा दिव्य दरबार

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बार फिर जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपना दिव्य दरबार आने वाली 18 मार्च को मुंबई महाराष्ट्र में लगाने वाले हैं. माया नगरी में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री मुंबई जा रहे हैं. हम आपको बता दें कि अपने दिव्य दरबार को लेकर देश विदेश में प्रसिद्ध हो चुके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार नागपुर के श्याम मानव की चुनौती के बाद फिर 18 मार्च को महाराष्ट्र में लगने जा रहा है.

गौरतलब है कि इसके पहले बागेश्वरधाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में कथा और दिव्य दरबार लगाया था जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. इसके बावजूद भी महाराष्ट्र में बागेश्वर महाराज का आयोजन वह भी दिव्य दरबार का होना उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब है जो महाराज को अंधविश्वास फैलाने वाले और पाखंडी कहते हैं.

Related posts

शराबबंदी कानून पर नीतीश कुमार सख्त चार थानाध्यक्ष एक साथ सस्पेंड

News Times 7

देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी…

News Times 7

बिहार के गोपालगंज विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी ने राजद को दी पटकनी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़