News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़रेप

पाकिस्तान की ट्रेन में बिना टिकट चढ़ी लड़की का TC सहित साथियों ने किया गैंगरेप

पकिस्तान से गैंगरेप का एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है पाकिस्तान में एक ट्रेन में लड़की से गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो जनरल टिकट चेकर और तीसरा उनका इंचार्ज है. पुलिस ने इन तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं. आरोप है कि मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बाहुद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में 27 मई को लड़की बिना टिकट के चढ़ी थी. टिकट चेकर उसे एसी कोच लेकर गए, जहां तीन लोगों ने उसका गैंगरेप किया. इस दौरान एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया. पाकिस्तान के रेल मंत्री साद रफीक के मुताबिक, इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर रेलवे पुलिस के IG फैसल सख्खर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फैसल ने कहा- ‘मामला 27 मई का है. कराची की रहने वाली लड़की रिश्तेदारों से मिलने मुल्तान गई थी. वहां किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की रेलवे स्टेशन आकर कराची जाने वाली ट्रेन में बैठ गई.’लड़की के पास टिकट नहीं था, टिकट चेकर AC कोच में ले गए; तीन लोगों ने  दुष्कर्म किया | Pakistan Gang Rape Case | Woman Gang-raped Inside Moving  Train By Railway Staff -

बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी थी लड़की
IG फैसल सख्खर के मुताबिक- ‘लड़की के पास टिकट नहीं था. इसी दौरान दो टिकट चेकर आए. उन्होंने लड़की को भीड़ भरे जनरल कोच से एसी कंपार्टमेंट में जाने को कहा. जब वो लड़की एसी कंपार्टमेंट में गई, तो वहां इन टिकट चेकर्स का इंचार्ज भी आ गया. इन तीनों ने लड़की से रेप किया.’पाकिस्तान: चलती ट्रेन में हैवानियत, एसी कोच में ले जाकर टिकट चेकर समेत 3 ने  किया लड़की से रेप - Pakistan woman gang raped by Railway staffers Karachi  bound train Bahaudin Zakaria

लड़की ने ही केस दर्ज कराया
रेलवे आईजी के मुताबिक- कराची रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लड़की ने खुद इस मामले में केस दर्ज कराया. जब जांच शुरू की गई तो तीन में से दो आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले. इन लोगों को मंगलवार को अलग-अलग लोकेशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस तीनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराने जा रही है, ताकि कोर्ट के सामने पुख्ता सबूत पेश किए जाएं.

Related posts

आज शाम 5बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, कर सकते है कुछ बडा़ ऐलान

News Times 7

क्या कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ मॉडर्ना है असरदार, जानिए क्या है कंपनी का दावा…

News Times 7

केजरीवाल ने दिखाया सिद्धू को आईना , पेश किया पंजाब मॉडल, जहाँ रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया सार्वजनिक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़