News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

सांड और नीलगाय के हमले में चोटिल होने पर मिलेगा मुआवजा, जानें कितना

लखनऊ. प्रदेश की योगी सरकार ने आवारा जानवरों जैसे नीलगाय और सांड की चपेट में आने से घायल या अपंग होने की दशा में मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस तरह के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. निर्देश के मुताबिक 60 प्रतिशत से अधिक अपंग होने पर 2.50 लाख तक का मुआवजा मिलेगा, जबकि 40 से 60 प्रतिशत तक अपंग होने पर 74 हज़ार का मुआवजा मिलेगा. 1 हफ्ते से अधिक अवधि तक अस्पताल में भर्ती होने पर 16 हजार का मुआवजा मिलेगा.

दरअसल, सरकार ने छूटता जानवरों खासकर नीलगाय और सांड के हमलों को राज्य आपदा की घटनाओं की सूची में शामिल किया है. गौरतलब है कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं में नील गाय और सांड के हमले या टक्कर की घटनाएं होने पर ही मुआवजा मिलेगा. इससे पहले योगी सरकार ने नीलगाय और सांड के हमले या टक्कर से होने वाली मौतों पर चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया था.

 

Related posts

महबूबा के तिरंगे न उठाने के बयान पर बीजेपी ने मचाया जम्मू कश्मीर में घमासान

News Times 7

मंगलवार से देश के हवाई मानचित्र पर आया देवघर नगरी ,बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट बनाने की हुई घोषणा

News Times 7

पिता ने लोन चुकाने के लिए 52 साल के अधेड़ से की 16 की लड़की की शादी, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़