News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

16 मार्च को होगा स्वरा का रिसेप्शन, कार्ड पर दिखा राजनीतिक रंग

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने 16 फरवरी को शादी की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया था. स्वरा और फहाद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया.

स्वरा और फहाद ने अपने कार्ड को सिम्पल रखने के साथ ही कुछ डिफरेंट भी बनवाया है. कार्ड के कवर पर गोल्डन प्रिंट में स्वरा और फहाद का नाम प्रिंट है. कवर को मरून कलर में प्लेन रखा गया है.

कार्ड के अंदर के तरफ स्वरा और फहाद के दिल की बात लिखी गई है या यूं कहें कि प्यार को परिभाषित किया गया है. इसमें लिखा गया है कि कई बार हम दूर तक चीजों को तलाशने की कोशिश करते हैं, जबकि वह हमारे आस पास ही होती हैं. हम प्यार ढूंढ रहे थे लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली. इसमें दोनों की प्रेम कहानी को बयां किया गया है.

वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल्स पर्पल कलर के बैकग्राउंड पर दी गई हैं. रिसेप्शन 16 मार्च को 7:30 बजे से एयरफोर्स ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में होगा. फंक्शन के लिए ड्रेस कोड ‘फेस्विट ग्लैम’ रखा गया है. रिसेप्शन में कपल के सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है.

स्वरा अपनी शादी के फंक्शंस को लेकर काफी उत्साहित हैं और खुद ही सारी तैयारियां देख रही हैं. संगीत से लेकर रिसेप्शन तक के लिए उन्होंने खास प्लानिंग कर रखी है. बताया जा रहा है कि स्वरा का रिसेप्शन आउटफिट भी डिफरेंट होगा.

Related posts

यूपी के श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ और हरिद्वार में बनेगा अतिथिगृह: योगी आदित्यनाथ…

News Times 7

केजरीवाल ने क्यों खेला दिल्ली चुनाव में कास्ट पॉलिटिक्स?

News Times 7

महिला सम्मान पर बडी़-बडी बात करने वाले भाजपा नेता का महिला संग गंदी बात करने का विडीयो वायरल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़