News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

UP में CM योगी के आवास के बाहर बम मिलने की सूचना निकली अफवाह, बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ. इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है जहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. सीएम योगी के आवास के बाहर जैसे ही बम मिलने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ये सूचना महज अफवाह निकली. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मुख्यालय में फर्जी सूचना दी गई थी.

हालांकि एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. मौके पर तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने बताया कि सीएम आवास पर फर्जी कॉल के जरिए बम होने की सूचना दी गई थी. दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया. फिलहाल सीएम आवास की सुरक्षा को बढ़ाते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं

 

Related posts

तय वक्त से पहले ही संसद का शीतकालीन सत्र हो गया समाप्त जानिये क्यों

News Times 7

पहलगाम कत्लेआम के बाद डल झील में दिखे सैलानी ,सैलानियों की हिम्मत का सबूत, दहशतगर्दी नहीं डरा सकती

News Times 7

सरकार का बड़ा ऐलान -मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अब इन्हे भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़