News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

त्रिपुरा में गुरुवार को संपन्न हुआ मतदान, सालों बाद ब्रू जनजाति के लोगों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने (Election Commission)  बृहस्पतिवार को बताया कि त्रिपुरा (Tripura) में आज संपन्न मतदान ‘कुल मिलाकर हिंसा मुक्त रहा’ और सालों बाद ब्रू जनजाति के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आयोग ने बताया कि वैकल्पिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ और अंतिम आंकड़े शुक्रवार को सामने आएंगे. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि आयोग से कहीं भी अबतक दोबारा मतदान कराने की मांग नहीं की गई है.

उन्होंने बताया कि हिंसा की ‘छिटपुट’ घटनाओं से स्थानीय टीम निपट रही हैं. आयोग ने बताया कि कई सालों में पहली बार ब्रू जनजाति के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. ब्रू जनजाति के मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए विशेष प्रयास किए गए थें और कुल 14,055 अर्हता प्राप्त ब्रू मतदाताओं ने राज्य के 12 स्थानों पर पंजीकरण कराया था. चार जिलों में स्थित इन स्थानों पर ब्रू जनजाति के लोगों ने मतदान किया. आयोग ने बताया कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने में इस्तेमाल करीब 1.79 करोड़ रुपये की नकदी, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातु और मुफ्त में बांटने की सामग्री जब्त की गई थी जिसमें इस बार 25 गुना वृद्धि देखी गई और राज्य से 44.67 करोड़ की नकदी व अन्य सामग्री अबतक जब्त की गई है.

कहीं से भी दोबारा मतदान कराने की मांग नहीं की गई
आयोग ने कहा, ‘अबतक किसी बड़ी हिंसक घटना या उम्मीदवार या चुनाव एजेंट पर हमले या मतदाताओं को धमकाने, बम फेंकने , दोबारा चुनाव कराने या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं मिली है. जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 168 स्थानों से दोबारा मतदान कराने की मांग की गई थी. आज 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए हुआ मतदान कुल मिलाकार शांतिपूर्ण रहा और अबतक कहीं से दोबारा मतदान की मांग नहीं की गई है.’

Related posts

पंजाब -स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को हवालात भेजने के बाद भगवंत मान के निशाने पर और दो मंत्री

News Times 7

बिहार मे भी चक्रवाती तुफान यास का बढता जा रहा कहर ,तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के अनुमान कुछ जिलों मे येलो अलर्ट video

News Times 7

मुंबई. मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़