News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

मुंबई. मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

मुंबई गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. यह भीषण दुर्घटना मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गोरेगांव थाना क्षेत्र के रोपोली गांव के पास हुई है. ट्रक और चार पहिया वाहन के बीच हुआ यह हादसा काफी भयानक था. गनीमत रही कि हादसे में चार साल का बच्चा बाल-बाल बच गया. दुर्घटना सुबह तकरीबन पांच बजे के आसपास हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल संभावित चार पहिया वाहन मुंबई से आ रहा था. इसी दौरान ट्रक और चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा सुबह पांच बजे हुआ. हालांकि, हादसे की सही वजह अभी साफ नहीं है. शुरुआती अनुमान है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है. मृतकों में चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया है. इस हादसे में घायल बच्चे की जान बाल-बाल बच गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती करया गया है.

बता दें कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण पिछले कई सालों से धीमी गति से चल रहा है. साथ ही इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. बीते हफ्ते रत्नागिरी जिले के राजापुर में भी एक हादसा हुआ था. फिर एक हादसा लांजा में हुआ. इन दोनों हादसों में दो लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में बीते शनिवार को एक बाइक सवार 25 साल के युवक की जान चली गई थी.

Advertisement

इसी तरह का भीषण सड़क हादसा बीते सप्ताह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर भी हुआ था. इसमें 10 यात्रियों की मौत हो गयी थी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. दरअसल मुंबई से सटे उल्हासनगर से कई श्रद्धालु शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे थे. एक लग्जरी बस में सभी लोग सवार थे, बस में 50 यात्री मौजूद थे. लेकिन सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पाथेर गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई थी.

Tags: Accident,
Advertisement

Related posts

सीएम भूपेंद्र पटेल ने बड़ी संख्‍या में पिंजरे और ट्रंक्युलाइजर गन खरीदने की दी मंजूरी

News Times 7

भाजपा को तालिबान पर भरोसा पंजाब में चलेगा राष्ट्रवाद का मुद्दा, दलित होगा सीएम का चेहरा

News Times 7

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का होने जा रहा है तलाक,तलाक हुआ तो अमिताभ की बहू को मिलेगी कितनी एलिमनी?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़