आरा – समाज में रहते हुए हम लोग जाति और धर्म की बातों को अक्सर करते कहते हैं लेकिन क्या हमने कभी यह सोचा है कि किसका रक्त हमें कब काम आ जाए शायद नहीं आज आपको जानने को मिलेगा कि किस प्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कह जाने वाली मीडिया और मीडिया कर्मी इस समाज के लिए वरदान साबित होते हैं ,एक आकस्मिक कॉल पर न्यूज़ टाइम्स7 के संवादाता शहनवाज अली और धर्म मजहब की दीवारों को दरकिनार कर आरा के निजी अस्पताल में भर्ती आकाश कुमार का जीवन अपना रक्तदान कर बचाया ,हम सलाम करते हैं ऐसे रक्त वीर का और इस समाज से आग्रह करते हैं कि आप भी रक्तदान अवश्य करें रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है बल्कि शरीर का एक-एक कण फिर से ऊर्जावान होता है
