News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कियारा आडवाणी जैसलमेर के लिए हुई रवाना,सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी संग लेंगे सात फेरे

मुंबईः सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी  की शादी पर सबकी नजरें हैं. सेलिब्रिटी कपल 6 या 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है, लेकिन अब तक इन्होंने इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. कपल की शादी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. इस बीच कई सेलिब्रिटीज के जैसलमेर (Kiara Advani Off To Jaisalmer) रवाना होने से पहले ही इस खबर की पुष्टि होती दिखी और अब कियारा आडवाणी भी राजस्थान निकल गई हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट के बाहर देखा गया, जहां वह बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं.

शनिवार की सुबह कियारा आडवाणी कलिना एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान उन्होंने व्हाइट पैंट-व्हाइट टॉप पहना था. इसके साथ उन्होंने मजेंटा पिंक शॉल ले रखी थी. एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर अभिनेत्री ने प्यारी सी मुस्कान के साथ अभिवादन किया और फिर अंदर चली गईं. इस दौरान होने वाली दुल्हनिया के चेहरे का ग्लो देखने लायक था. एयरपोर्ट पर कियारा के साथ अन्य कुछ लोग भी दिखाई दिए, जो उनकी शादी में शामिल होंगे.

 

सिद्धार्थ-कियारा ने अब तक शादी को लेकर नहीं किया आधिकारिक ऐलान

हालांकि, अब तक सिद्धार्थ को एयरपोर्ट के बाहर नहीं देखा गया ना ही उनके परिवार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कियारा-सिद्धार्थ ने शादी की खबरों को कन्फर्म नहीं किया है. ऐसे में सेलिब्रिटी कपल के फैन थोड़े निराश हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ-कियारा की प्री-वेडिंग रस्में 5 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. ऐसे में 4 को सभी जैसलमेर पहुंच जाएंगे.

सूर्यगढ़ होटल में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी
सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए सूर्यगढ़ होटल में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होने वाले हैं, ऐसे में होटल की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यगढ़ होटल में मुंबई की एक वेडिंग प्लानर कंपनी सारे इंतजाम देख रही है. बता दें, सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर से लगभग 16 किमी दूर स्थित है, जो बेहद खूबसूरत और आलीशान है

हाल ही में सेलिब्रिटी मेंहदी आर्टिस्ट वीना नागदा भी जैलसमेर के लिए रवाना हुईं. उन्होंने कुछ हैशटैग्स के जरिए ये हिंट भी दिया कि वह एक लग्जरी शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंची हैं. उन्होंने एयरपोर्ट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने #bigfatindianwedding जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए. इससे यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अन्य सेलेब्स की तरह कियारा ने भी अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए वीना नागदा को ही चुना है.

Related posts

द‍िल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने द‍िल्‍ली की बसों में फ्री यात्रा को लेकर सोमवार को क‍िया बड़ा ऐलान

News Times 7

UP-राम राज्य में दलित बहनों पर एसिड अटैक

News Times 7

सरकार ने महिलाओं और बेटियों को दिया बडा तोहफा, हर महीने 1 हजार रुपए, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़