News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

ड्रामा क्वीन राखी सावंत बनीं मुसलमान तो इंडस्ट्री में हुआ विवाद ,जानिये

मुंबई. राखी सावंत की शादी के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हल्ला मचा हुआ है. ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत की शादी ने नई बहस छेड़ दी है. राखी सावंत ने हाल ही में अफने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया है. साथ ही राखी ने अपना धर्म भी मुसलमान कर लिया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है.

अब यह हंगामा दूसरी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल कर रहा है. हाल ही में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी भी इस बहस में कूद पड़ीं हैं. देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई है. साथ ही इस बहस में दीपिका कक्कड़ को भी जमकर घेरा जा रहा है. दीपिका कक्कड़ ने भी शोएब इब्राहिम से शादी की थी. साथ ही दीपिका ने भी धर्म बदला था.

ट्रोलर को देवोलीना ने लगाई फटकार
देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर पर एक ट्रोलर को जमकर फटकार लगाई. दरअसल एक ट्विटर यूजर ने कहा था कि ‘वो आपसे शादी करने के लिए सब कुछ करेगा. साथ ही आपको बहलाकर इस्लाम धर्म में शामिल कर लेगा’. यूजर ने दीपिका कक्कड़ का भी अपनी चेट में जिक्र किया. इसके बाद देवोलीना ने भी ट्रोलर को लंबा चौंड़ा जवाब दिया है. देवोलीना ने लिखा कि, ‘ये सारी बातें आप पर भी लागू होती हैं. आप भले इससे सहमत न हों. दूसरे को उसके धर्म को लेकर जज करने से पहले खुद को देखना चाहिए. यहां सभी धर्मों में लाखों महिलाएं हैं जिन्हें मदद

शादी के बाद से हो रही ट्रोलिंग
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिसंबर में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी रचा ली है. इसके बाद से देवोलीना को एक मुस्लिम से शादी करने पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. देवोलीना इसको लेकर कई बार करारा जवाब दे चुकी हैं. इसके बाद ऑनलाइन ट्रोलिगं का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं टीवी की एक और बड़ी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी इस ट्रोलिंग से बच नहीं पा रही हैं. दीपिका कक्कड़ ने बीते कुछ साल पहले शोएब इब्राहिम से शादी की थी. इसके लिए दीपिका कक्कड़ ने भी अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया है. इसके बाद से अक्सर ही दोनों अभिनेत्रियां ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं

Related posts

BPSC Paper Leak:मामले में 72 घंटों हो सकता है एक बड़ा खुलासा हिरासत में लिए गए 3 और संदिग्‍ध,जांच शुरू

News Times 7

कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की बढ़ा दी चिंता

News Times 7

कुमार विश्वास बोले – प्रशांत भूषण एक रुपये को चार चवन्नी’ के रूप में जमा कराएं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़