News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़स्वस्थ

कानपुर में कड़ाके की ठंड अब जानलेवा हो रहा साबित ,ठंड से नसों में जम रहा खून, फट रही दिमाग की नसें,अब तक 18 की मौत

कानपुर. यूपी के कानपुर में शीतलहर का कहर जारी है. कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है. 5 जनवरी को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को भी 18 मरीजों की मौत हो गई, जिसमें से 10 अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि 8 की इलाज के दौरान मौत हो गई है. डॉक्टरों ने बीपी, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

शुक्रवार को कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज आए, जिनमें से 46 मरीजों को एडमिट किया गया. इलाज के दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 10 मरीज ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी प्रसाशन नेरोगियों की सहूलियत के लिए सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है. कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर – 7380996666 है, जिस पर कॉल कर मदद ली जा सकती है.

कार्डियोलॉजी संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने लोगों को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें. घर में भी गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें. उन्होंने लोगों से ताजा व हल्का गर्म खाना खाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि गुनगुना पानी पीयें.

Related posts

पंजाब चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने दी चुनावी सौगात ,अब 50 रुपये होगा हर घर का पानी का बिल, ग्रुप-डी की भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान

News Times 7

एक सप्ताह बाद बिहार की राजनीती में आएगा बड़ा सियासी भूकंप – आरजेडी नेता

News Times 7

लालू के लाल ले डूबेंगे पार्टी ,क्योकि जगदानंद सिंह को पशुपति पारस ने दिया ऑफर, तेज प्रताप ने किया अपमान, साथ आएं तो करेंगे सम्मान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़