News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जानिये जनवरी में 14 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक,पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप जनवरी के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस लिस्‍ट के मुताबिक जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.

जनवरी में बैंकों की कुल 14 दिन की छुट्टियों  में 5 छुट्टी रविवार के हैं और 2 दिन शनिवार की छुट्टियां होंगी. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. बता दें कि पूरे देश में 14 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

जनवरी 2023 में Bank Holidays
आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें.

जनवरी 2023 छुट्टियों की लिस्‍ट
1 जनवरी 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंको बंद रहेंगे.
2 जनवरी 2023 – मिजोरम में नए साल की छुट्टी पर बैंक बंद रहेगा.
11 जनवरी 2023 – मिशनरी दिवस के अवसर पर मिजोरम में सभी बैंक बंद होंगे.
12 जनवरी 2023 – स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
14 जनवरी 2023 – महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
15 जनवरी 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
16 जनवरी 2023 – उझावर थिरुनाली के अवसर पर पांडिचेरी और तमिलनाडु में तो वहीं, कनुमा पांडुगा के मौके पर आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
22 जनवरी 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 जनवरी 2023 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे.
25 जनवरी 2023 – राजत्व दिवस के चलते हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
26 जनवरी 2023 – गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
28 जनवरी 2023 – महीने के चौथे शनिवार के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
29 जनवरी 2023 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
31 जनवरी 2023 – मी-दम-मी-फी के दिन असम में बैंक बंद रहने वाले हैं.

Related posts

यूक्रेन संकट के बीच पटना पहुंचे छात्र हुए भावुक, किसी ने रुंधे गले से जताई खुशी तो किसी की आंखें हुई नम

News Times 7

पटना जू में प्रवेश के लिए अब एंट्री टिकट का रेट हो सकता है डबल .

News Times 7

देशभर के 51 केंद्रीय विश्वविद्यालय परीक्षाएं लेने को तैयार, 30 सितंबर से पहले परीक्षा करवाने का दिया आश्वासन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़