News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पटना जू में प्रवेश के लिए अब एंट्री टिकट का रेट हो सकता है डबल .

पटना. पटना जू यानि संजय गांधी जैविक उद्यान में घूमना अब महंगा हो जाएगा. दरअसल अगले वित्तीय वर्ष में पटना जू का प्रवेश शुल्क दोगुना हो सकता है. उद्यान प्रशासन ने चिड़ियाघर विस्तार के साथ ही पटना जू में एंट्री फीस और अन्य सुविधाओं का शुल्क दोगुना करने का निर्णय लिया है. उद्यान प्रशासन ने इसका प्रस्ताव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को भेज दिया है. विभाग से परमिशन मिलते ही नए वित्तीय वर्ष में नया शुल्क लागू हो जाएगा. नया शुल्क लगभग पहले से दोगुना होने की जानकारी मिली है.

बता दें, संजय गांधी जैविक उद्यान में प्रतिदिन करीब 5000 पर्यटक आते हैं, जिन्हें अब डबल एंट्री फीस देनी होगी. यानि पटना जू के लिए एंट्री फीस 30 रुपये प्रति व्यक्ति की जगह अब 60 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाएगा. इसके साथ ही पटना जू में सुबह-सुबह मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों को भी अब डेढ़ गुना अधिक शुल्क देना होगा. यानि कि अब तीन महीने के लिए 1000 की जगह 1500 रुपये देंगे होंगे.

बता दें, पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में हर दिन करीब 9000 पासधारी लोग भी मॉर्निंग वॉक करने के लिए पहुंचते हैं. फिलहाल इन लोगों को डेढ़ महीने के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना पड़ता है. लेकिन, नया नियम लागू होने के बाद से पटना जू में मॉर्निंग करने वाले लोगों को 1500 रुपये देंगे. अब ऐसे में पटना जू में मॉर्निंग वॉक कर सेहत बनाने वाले लोगों को अब थोड़े अधिक पैसे खर्च करने होंगे.

Advertisement

पटना के संजय गांधी उद्यान में शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव पर सहमति मिली जाती है तो वयस्क लोगों को 30 रुपए की जगह 60 रुपए देने होंगे जबकि बच्चों को 10 रुपया के बदले 20 रुपये देना होगा. वहीं जू परिसर में बोटिंग का शुल्क अब 80 रुपये की जगह 120 रुपये हो जाएगा. वहीं 120 रुपये वाली सर्विस का शुल्क 150 रुपये देने होंगे. वहीं मछली घर में वयस्क का टिकट शुल्क 10 की जगह 20 रुपये हो जाएगा, वहीं बच्चों के लिए पांच रुपये की जगह 10 रुपये देंगे होंगे. इसके अलावा चिल्ड्रन पार्क में भी प्रवेश शुल्क 5 की जगह 10 और 10 की जगह 20 हो जाएगा

Advertisement

Related posts

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रेशखर राव ने केंद्र को दी चुनौती, कहा 24 घंटे में सरकार गिरा देंगे

News Times 7

सीमेंट की मांग में आई तेजी ,कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

News Times 7

डेढ़ महीना पहले पत्नी के हत्या के आरोप में जेल में बंद है पति, उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ नजर आई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़