News Times 7
Other

वीडियोकॉन- ICICI बैंक धोखाधड़ी केस में पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. ICICI Bank की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने यह गिरफ्तारी वीडियोकॉन- आईसीआईसीआई बैंक धोखाधड़ी केस में की हैं. बता दें आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को लगभग 3,250 करोड़ रुपये का लोन देने में कथित तौर पर अनियमितताएं की थीं, जब यह फ्रॉड हुआ था तब चंदा कोचर बैंक की सीईओ थीं. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी 2019 में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था. इसके तहत ही उन पर कार्रवाई की गई थी. चंदा कोचर पर भेदभाव और वीडियोकॉन समूह को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं

सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के साथ-साथ नूपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के रूप में दर्ज किया था.

ये हैं आरोप
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया, ऐसा आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज मिलने के बाद कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया

Advertisement

सीबीआई ने 2019 में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक बयान में कहा था कि यह आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ ऋण मंजूर किए थे.

फोर्ब्स मैग्जीन की ‘दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की सूची में शुमार रह चुकीं चंदा कोचर ने 1984 में बतौर ट्रेनी आईसीआईसीआई बैंक ज्वाइन किया था. 2009 में चंदा कोचर को बैंक का सीईओ और एमडी बनाया गया था.

Advertisement
Advertisement

Related posts

बजाज ऑटो ने अपने कि वाहनों फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ाने का किया एलान

News Times 7

दोस्त की शादी मे गये 5 युवको को बंदुक की नोक पर उसी मंडप मे करा दी शादी,80/90 के दशक में बंदूक की नोक पर दूल्हे को अगवा कर उसकी शादी कर देने की प्रथा की शुरुआत

News Times 7

चुनाव: नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़