News Times 7
Other

बजाज ऑटो ने अपने कि वाहनों फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ाने का किया एलान

बजाज ऑटो ने अपने कि वाहनों फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ाने का एलान किया है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जिससे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा उनके वाहनों की सर्विसिंग भी नहीं हो पा रही है।Bajaj Auto Extends Free Service And Warranty Period Of Two Wheeler And Three Wheeler Due To Lockdown Amid Covid 2nd Wave - कोरोना में राहत: बजाज ऑटो ने बढ़ाई अपने सभी वाहनों

ऐसे में बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की मियाद बढ़ा दी है।बजाज ऑटो ने अपने बयान में कहा है कि, जिन वाहनों की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड 1 अप्रैल और 31 मई के बीच खत्म हो रही है वे 31 जुलाई तक इन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी ने एलान किया है कि सभी दोपहिया की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी एक्सटेंशन के साथ ही इसका लाभ तिपहिया वाहनों को भी मिलेगा। बजाज ऑटो भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल, स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों के साथ ही तिपहिया वाहन भी बेचती है।

 

Related posts

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

वन्य जीव प्रेमी पीराराम को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शाइनिंग वल्र्ड कंपेशन अवार्ड, मेनका गांधी के बाद दूसरे भारतीय…

News Times 7

दिल्ली में कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए केजरीवाल का तोहफा जानिये क्या मिला ?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़