News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

शराबबंदी कानून के बाद भी नितीश के बिहार मे जहरीले शराब से छपरा मे हुई 25 की मौत, सरकार मौन

छपरा. बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हो रही मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. जिले के तीन प्रखंडों में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत हो गई है. मौत के बाद जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इशुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उसके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा भेजी गई शराब पीकर 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हैं. प्रशासन द्वारा 25 लोगों में से 17 का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है

घटना के बाद बुधवार की सुबह से ही सदर अस्पताल में बीमार लोगों का तांता लगा रहा. कई लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई तो कई लोग अपनी जिंदगी से ही हाथ धो बैठे. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है. अभी तक पूरे जिले में अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है वही इस कांड में शामिल 3 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

लगातार हो रही मौत के बाद मृतक के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ये घटना शराबबंदी पर सवाल खड़े कर रही है. परिजनों का कहना है कि अगर शराब बंदी है तो फिर लोग शराब पी कैसे रहे हैं और अपनी जिंदगी कैसे गंवा रहे हैं. इसुआपुर प्रखंड के डोईला और मसरख प्रखंड के यदुपुर गांव के साथ ही अमनौर और मढौरा में भी शराब से संदिग्ध मौत हुई है. शराब से मौत के बाद लोगों में आक्रोश है और लोगों ने मशरक के महावीर चौक को जाम कर दिया है

Related posts

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू, 6 साथी भी हिरासत में, राज्य में इंटरनेट सेवा ठप

News Times 7

भारतीय न्‍याय संह‍िता के सेक्‍शन 106 का पूरा सच, क्‍या नए कानून में है 10 लाख रुपये का जुर्माना या यह अफवाह? जानें

News Times 7

नितीश के MLC खालिद अनवर को रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी नहीं लगी गलत, धर्म के आधार पर चल रहा बिहार का स्कूल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़