News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू, 6 साथी भी हिरासत में, राज्य में इंटरनेट सेवा ठप

चंडीगढ़. पंजाब में पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया है. पुलिस अब अमृतपाल के ठिकानों पर रेड कर रही है. सूत्रों के मुताबिक करीब 5 टीमें अमृतपाल को तलाशने में जुटी हैं. इसके साथ ही पंजाब में कई जगहों पर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है. गिदड़बाहा में भी एयर टेल, आइडिया ओर BSNL का इंटरनेट बंद है. संगरूर जिले में भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. संगरूर पंजाब के सीएम भगवंत मान का जिला है. अमृतसर जालंधर हाईवे पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के मेहतपुर थाने में ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल के साथियों को पुलिस ने किया हिरासत में लिया है.

बरनाला जिले में भी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं. फिलहाल अब पूरे पंजाब में रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने की घोषणा की गई है. सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह की टीम की कार का पंजाब पुलिस ने पीछा किया. मगर ऐसी आशंका है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया हो. पंजाब के मोगा जिले में पुलिस की भारी तैनाती देखी गई. पंजाब पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील जारी की और राज्य में शांति कायम रखने की अपील की. उन्होंने लोगों से पुलिस के कामकाज में दखलअंदाजी न करने की भी अपील की.इस महीने की शुरुआत में अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी को अमृतसर हवाई अड्डे पर कथित तौर पर देश से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था. श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने गुरिंदरपाल सिंह औजला को हिरासत में ले लिया था. जो विवादास्पद कट्टरपंथी उपदेशक के लिए कथित तौर पर सोशल मीडिया को संभालता था. अधिकारियों ने कहा कि औजला इंग्लैंड भागने की कोशिश कर रहा था. सूत्रों ने कहा कि वह लंदन के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहा था.

Related posts

26 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत -दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले ही तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्किया सीरीज से बाहर

News Times 7

16 माह में केंद्रीय एजेंसी के चंगुल में फंस गए AAP के 3 दिग्गज नेता

News Times 7

जानिए कौन है ‘सरफरोशी की तमन्ना’गीत के लेखक…ज्यादातर लोग नहीं जानते असली लेखक का नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़