News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात से तूफानी चुनावी दौरे पर

गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में आज अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन रविवार को चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि वहां से पीएम नरेंद्र मोदी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान के तहत एक और चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए राजकोट जिले के धोराजी के लिए रवाना होंगे. इसके बाद में पीएम नरेंद्र मोदी का अमरेली और बोटाड में रैलियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित किया था. उन्होंने इस जनसभा में गुजराती गौरव को बरकरार रखने की अपील की थी और लोगों से गुजरात को बदनाम करने वालों से सावधान रहने को कहा था. पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसे लोगों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए

गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कई चुनावी जनसभाओं में गुजरात के गौरव का मुद्दा उठाया है. पीएम मोदी ने कई मौकों पर कहा कि गुजरात के मॉडल को बदनाम करने वालों की टोली सक्रिय हो गई है. बहरहाल उन्होंने इसके लिए सीधे तौर किसी पार्टी का नाम लेने से अब तक परहेज किया है. पीएम मोदी लगातार कहते रहे हैं कि जनता के सहयोग से पिछले दो दशक में उन्होंने एक नया गुजरात बनाया है. गुजरात की जनता अब अपनी इस मेहनत को बर्बाद नहीं करेगी. उन्होंने बीजेपी को एक बार फिर से जीत दिलाने की लगातार अपील की है. जिससे डबल इंजन की सरकार गुजरात के विकास को लगातार आगे बढ़ा सके

Related posts

Chandigarh Mayor Election VIDEO देखकर CJI चंद्रचूड़ को आया गुस्‍सा, बोले- हम नहीं चाहते की देश में लोकतंत्र की हत्या हो… ?

News Times 7

अमेरिका, यूरोप, इंडिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत करीब 40 देशों के अमेजन के कर्मचारी के सड़क पर उतरने की बना रहें हैं योजना

News Times 7

बिहार के बांका में मस्जिद में बम विस्फोट, मौलवी की हुई मौके पर ही मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़