News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

बढ़ती महंगाई में लगा मंहगी दूध का झटका, जानें कैसे बिकेगा दूध

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर वालों को महंगाई का एक और झटका लगा है. दरअसल, दूध कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का एलान किया है. कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है. टोकन वाले दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि. नई दरें सोमवार (21 नवंबर) से लागू होंगी.

मदर डेयरी के दूध की कीमतों में इस साल चौथी बार बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे ज्यादा सप्लाई करने वाली डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि लागत बढ़ने के चलते उसने यह वृद्धि की है. दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है

आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं. हालांकि, आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

Related posts

बिहार के बक्सर,आरा सहित पुरे देश में अग्निपथ योजना को लेकर नौजवान मचा रहे है कोहराम ,आगजनी ,ट्रेन रोकना और तोड़फोड़ जारी

News Times 7

प्रतापगढ़ में राजा भैया का जलवा बरकरार ,अपने-अपने गढ़ में हारी सपा और भाजपा

News Times 7

त्योहार पर हवाई सफर होगा महंगा, देश की बड़ी एयरलाइन का यह फैसला बढ़ा देगा टिकट का दाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़