News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के आरा स्टेशन के पास AC बोगी में सफर कर रहे असम के कारोबारी का एक करोड़ का सोना गायब

पटना. बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां शातिरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नई दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15623 की एसी बोगी से अपराधियों ने करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और कैश उड़ा लिया. दरअसल एसी बोगी में सफर कर रहे असम के रहने वाले मनोज कुमार जैन का तकरीबन एक करोड़ का 2 किलो सोना, 5 किलो चांदी और दो लाख नगद चोरों ने चुरा डाला. ये सभी आभूषण दो ट्रॉली बैग में रखे गए थे जबकि नगद राशि मनोज ने टिफिन में रखी थी.

मनोज का रिजर्वेशन सेकंड क्लास एसी के 2a कोच में बर्थ नंबर 28 पर था. मनोज राजस्थान के सुजानगढ़ में ट्रेन पर सवार हुए थे और उनको कामाख्या जाना था. इसी बीच ट्रेन जब बिहार में प्रवेश की तब आरा और पटना के बीच उनके गहने और कैश की चोरी हो गई. पटना जंक्शन पर जब उनकी आंखें खुली तो उन्होंने अपनी दोनों ट्रॉली और टिफिन को गायब पाया. घबराकर मनोज ने ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के जवानों को इस बात की जानकारी दी. मनोज की मानें तो चोरी की घटना पटना जंक्शन पर ही हुई है. मनोज ने इस बात को लेकर जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है.

थाना प्रभारी एसपी अनिल सिंह की मानें तो आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. दूसरी घटना में कस्टम विभाग ने भी पटना एयरपोर्ट पर करीब 1 किलो सोना के साथ तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. सूत्रों की मानें तो इस बात की जानकारी मिली थी कि अवैध तरीके से सोना कंसाइनमेंट पटना लाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पटना एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो उनके पास से 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया गया.

Related posts

चंद्रयान-3 से अलग हुए लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान पर दुनिया की टिकी निगाहें

News Times 7

सोनभद्र की धरती जल्द ही उगलेगी सोना ,सोने के भंडार मिलने की पुष्टि के बाद खदानों का ग्लोबल टेंडर करने की तैयारी

News Times 7

2014 में राहुल गांधी के कारण हारी कांग्रेस, उनके नेतृत्‍व में गर्त में गई पार्टी: गुलाम नबी आजाद का बयान ,जानिये क्या कहा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़