News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे का नया छठ गीत ‘छठ करे आवतानी’ का वीडियो रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) इन दिनों अपने छठ गीत को लेकर छाए हुए हैं. वही नहीं बल्कि भोजपुरी अन्य स्टार्स तक छठ गीत रिलीज कर रहे हैं और उनके एक से बढ़कर एक गानों के वीडियो जारी हो रहे हैं. ऐसे में अब रितेश का नया गीत इमोशनल कर देने वाला है, जिसे रिलीज किया गया है. इसके बोल ‘छठ करे आवतानी’ (Chhath Kare Aawatani) हैं. इनका गाना दिल को छू जाने वाला है.

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘छठ करे आवतानी’ (Chhath Kare Aawatani) के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर नौकरी करते हैं. वो वॉचमैन की नौकरी करते हैं. छठ के मौके पर उनके पास मां का फोन जाता है और वो छठ पर आने के लिए पूछती हैं. एक्टर भी घर जाने के लिए उत्सुक दिखते हैं. वो अपने मैनेजर के पास छुट्टी के लिए जाते हैं और वो कुछ पैसे देकर छुट्टी दे देता है. ऐसे में खुशी-खुशी रितेश अपने घर जाते हैं. इस गाने के जरिए बताते हैं कि परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर नौकरी करते हैं नहीं कभी नहीं जाते. इस गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं. मां-बेटे की चर्चा बेहद ही प्यारी और दिल को छू जाने वाली है. उनके वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसे 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

गाना ‘छठ करे आवतानी’ (Chhath Kare Aawatani) को रितेश पांडे ने गाया है और उनका साथ सिंगर पमेला जैन ने दिया है. दोनों की ही आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. इनकी आवाज में इसके गाने दिल को छू जा रहे हैं. गाने के लिरिक्स आर आर पंकज ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर चंदन सिंह हैं और वीडियो डायरेक्टर सोनू वर्मा हैं

Related posts

रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में लगातार 14 साल सात मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे

News Times 7

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी ने कर ली सगाई, विदेशी हैं दामाद, जानें कब होगी शादी?

News Times 7

कोरोना के बाद जब खुला था बदरीनाथ धाम का कपाट, हुआ था ये चमत्कार…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़