News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

राहुल का मतलब भारत, भारत का मतलब राहुल – यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

लखनऊ. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, ‘राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है. राहुल देश और संविधान को ‘बचाने’ के व्यापक मिशन पर निकले हैं.’

समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले खाबरी ने रविवार को बातचीत में यह टिप्पणी की. उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देव कांत बरुआ के प्रसिद्ध नारे ‘इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया (भारत इंदिरा है और इंदिरा भारत)’ की याद दिलाती है, जिसका इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वी दल अक्सर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की आलोचना करने के लिए करते हैं.

खाबरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘2024 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बना रही है.’ उन्होंने कहा, ‘आज राहुल जी देश को बचाने के लिए कमर कस चुके हैं और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं. मैं कह सकता हूं कि राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है.’

खाबरी ने इस सवाल को टाल दिया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में सिर्फ एक जिले (बुलंदशहर) से क्यों गुजरने वाली है? उन्होंने कहा, ‘भारत एक जिला नहीं है और न ही यह एक राज्य है. यह राज्यों का एक संघ है. राहुल गांधी 13 राज्यों में पदयात्रा कर रहे हैं और उन्होंने एक बड़ा लक्ष्य तय कर रखा है.’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए पार्टी की ‘योजना और रणनीति’ जल्द धरातल पर दिखाई देगी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजरें कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पर टिकी होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, उसके प्रत्याशियों को रायबरेली और अमेठी में अपनी जमानत बचाने में मुश्किल होगी. हम वर्ष 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं.’

 

Related posts

खेसारी लाल और आम्रपाली का रोमांटिक गाना ,करीह कोठरिया में प्यार हुआ रिलीज

News Times 7

लोजपा के बागी सांसदों को चिराग ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता ,चिराग समर्थको ने बागी सांसदों के पोस्टर पर पोती कालिख़

News Times 7

इरोट‍िक फिल्‍मों की बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे को नहीं मिल रहा फिल्मो में काम जानिये क्या कहा पूनम पांडे ने?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़