News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेलवे

’Railway: रेलवे के इस नए डिवाइस से ट्रेन में आसानी से मिल सकेगी आपको सीट जानिये कैसे ?

जयपुर. ट्रेन में लंबी दूरी के रेल यात्रियों  को अक्सर शिकायत रहती है कि कई बार उन्हें सीट (Seat) नहीं मिलती है. कई यात्रियों को रिजर्वेशन तो मिल जाता है लेकिन वह RAC में होता है. सूचना के अभाव में कई बार सीट खाली होते हुए भी आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले को वह नहीं मिल पाती है. लिहाजा बहुत से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. रेलवे ने खाली सीट का सटीक पता लगाने के लिये एक डिवाइस का इस्तेमाल शुरू किया है. ‘हैंड हेल्ड टर्मिनल’ नाम के डिवाइस से रेलवे और यात्रियों दोनों को ही राहत मिलने की संभावना है.

आपने अक्सर वेटिंग या RAC में टिकट लेकर यात्रा की होगी. लेकिन कई बार आखिरी समय तक वेटिंग क्लीयर नहीं हो पाती है. रेलवे ने इसके समाधान के लिए एक डिवाइस हैंड हेल्ड टर्मिनल का इस्तेमाल शुरू किया है. यह डिवाइस पूरी ट्रेन में सीटों की स्थिति के बारे में टीटी को बता देता है. ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की बोगियां अलग अलग होती हैं. किसी भी श्रेणी में यात्रा करने वाला यात्री टिकट क्लीयर ना होने की स्थिति में ट्रेन तो पकड़ लेता है लेकिन कई बार सफर पूरा करने तक उसे सीट नहीं मिल पाती.

IRCTC Indian Railways: अगर आपके पास भी है ट्रेन का Waiting Ticket तो दें ध्यान, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कही बड़ी बातटीटी अब हैंड हेल्ड डिवाइस लेकर सफर कर रहे हैं
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों को इस स्थिति से बचाने के लिये रेलवे ने अब नए डिवाइस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अब टीटी हैंड हेल्ड डिवाइस लेकर सफर कर रहे हैं. जब किसी भी रेलवे स्टेशन से कोई यात्री रिजर्वेशन होने के बाद भी यात्रा नहीं कर रहा होता है तो उसकी सीट खाली होने की स्थिति इस डिवाइस पर आ जाती है

Advertisement

यात्री को सीट उपलब्ध कराने में हुई आसानी
इस डिवाइस से टीटी को आसानी से पता चल जाता है कि दूसरी या तीसरी बोगी में अमुक सीट संख्या का यात्री यात्रा नहीं कर रहा है. ऐसे में वह वह वेटिंग वाले यात्री को वो सीट अलॉट कर देता है. इसके साथ ही वह उसे सीट नंबर भी दे देता है ताकि उसके आगे का सफर आसान हो जाए और किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.Indian Railway: यात्रियों के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, अब घर बैठे ऐप की मदद से कर सकेंगे टिकट बुकिंग

रियल टाइम की स्थिति का पता चल जाता है
दरअसल कोविड के बाद से ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अचानक से बढ़ गया है. यात्रियों में सीट ना मिलने की शिकायत लगातार बनी रहती है. बहुत बार ऐसा होता है कि ट्रेन में सीट खाली होने के बावजूद यात्री को खड़े होकर या बैठ कर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. लेकिन इस डिवाइस के आने से रियल टाइम सीट की स्थिति पता चल जाती है जो यात्रियों के लिए कारगर साबित हो रही है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेरू में 330 फीट नीचे काम कर रहे सोने की खदान में आग लगने से 27 श्रमिकों की मौत

News Times 7

कोरोना के नए रूप से महाराष्ट्र सरकार अलर्ट ,लगेगा नाइट कर्फ्यू ,अन्य राज्यभी अलर्ट मोड पर

News Times 7

कोरोना- देश में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 96551 नए मामले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़