News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए पर हम सवार नहीं होंगे-ओम प्रकाश राजभर

सुहलदेव समाज पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंर्ती उत्तर प्रदेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है की भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए पर हम सवार नहीं होंगे. जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ों की याद आती है. जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है. हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किए थे, साढ़े चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ

ओमप्रकाश राजभर ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि उत्‍तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक लूटा, पिछड़ों को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुंह से पिछड़ों के बिच में वोट मांगनेआएगी. अनुप्रिया और निषाद के बाद राजभर पर भाजपा की निगाहइनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा वर्ग याद आता है. हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को हराना चाहते हैं, हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है

भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. Om Prakash Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर का BJP पर निशाना, कहा- केशव मौर्या को  किया था CM बनाने का वादा, चुनाव के वक्त ही याद आते हैं पिछड़े - om prakash  rajbharउनका ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिस पर उसके उम्मीदवार जीत की स्थिति में होंगे. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पहल पर प्रदेश के कई क्षेत्रीय दलों ने साथ मिलकर ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ बनाया था

 

सपा, बसपा और कांग्रेस से गठबंधन

राजभर ने कहा कि अन्य सीटों पर मोर्चा भाजपा को शिकस्त देने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेगा. क्या यह रुख आगामी विधानसभा चुनाव में भी रहेगा? Om Prakash said we will not join BJPइस पर राजभर ने कहा कि मोर्चा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेगा. विधानसभा चुनाव के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है

 

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

लड़की ने खोली IRCTC के स्कैम की पोल ,ट्रेन में दिनदहाड़े खाने के बिल से हो रही थी लूट, फिर रेलवे का आया जवाब

News Times 7

कोरोना के बीच जारी है सियासत ,केजरीवाल ही जिम्मेदार क्यों ?

News Times 7

एक पद पर तीन दावेदार जदयू में जारी है कुर्सी की लड़ाई ,नीतीश कुमार हैं परेशान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़