News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

गुजरात में केजरीवाल के धमाकेदार एंट्री पर घबराए गृह मंत्री अमित शाह ने ‘कहा ‘सपने बेचने’ वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे

अहमदाबाद.  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ‘सपने बेचते’ हैं वे गुजरात (Gujarat) में कभी नहीं जीतेंगे. गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. डिजिटल तरीके से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी.

अमित शाह ने भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी. मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं. सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती क्योंकि जनता उन्हीं का समर्थन करती है जो काम करने में विश्वास रखते हैं. इसलिए लोग भाजपा के साथ हैं. भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी.’कर्नाटक में अमित शाह के 2 दिन के दौरे पर अटकलें तेज, क्या राज्य में फिर  होगा सत्ता परिवर्तन? | TV9 Bharatvarsh

गुजरात की जनता भाजपा के साथ: अमित शाह 

अमित शाह ने कहा, ‘मैं भूपेंद्र भाई से कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ है. मैं बहुत स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.’

Related posts

बिहार पंचायत चुनाव में इस बार घूंघट, बुर्के या पर्दे की आड़ में वोटिंग का घपला करने वालों के लिए चेतावनी जारी

News Times 7

लोकसभा चुनाव को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

News Times 7

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ 65 से अधिक मामले दर्ज, एक साल के अंदर 6 मामलों में मिली सजा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़