News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नई सरकारी गाड़ी नहीं खरीद सकेंगे RJD के मंत्री -तेजस्वी ने किया ऐलान

पटना. बिहार में डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालने के बाद से तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में हैं. बात चाहे विभिन्न विभागों के समीक्षा की हो या फिर अपने अधिकारियों को निर्देश देने की, तेजस्वी लगातार काम करते दिख रहे हैं. इस क्रम में तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी यानी राजद के कोटे से मंत्री बने विधायकों/विधान पार्षदों के लिए भी गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन में तेजस्वी ने सारी चीजों का उल्लेख किया है, जिससे किसी भी तरह से उनकी या फिर सरकार की आलोचना न हो.

तेजस्वी यादव ने इस गाइडलाइन में सरकारी संसाधनों के सीमित उपयोग से लेकर प्रोटोकॉल तक का पाठ अपने मंत्रियों को पढ़ाया है. उन्होंने इस गाइडलाइन को सोशल मीडिया के जरिये भी फ्लैश किया है ताकि लोगों को भी इसके बारे में पता लग सके. तेजस्वी यादव ने लिखा है- हमने राजद कोटे के सभी माननीय मंत्रियों से निम्नलिखित आग्रह का पालन करने का निवेदन किया है.Tejashwi's special instructions to the ministers of RJD quota, do not buy a new  car, be polite, do not let the elderly touch the feet - News Gossip 24

1. सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे.
2. राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे. शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे.
3. सभी मंत्रियों से आग्रह है कि उनका सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो तथा बातचीत सकारात्मक रहे. सादगी से पेश आते हुए सभी जाति/धर्म के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे.

 

4. किसी से भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ/गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। और इस आशय का आग्रह लगातार करेंगे.

 

5. सभी विभागीय कार्यों में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे.

6. सभी माननीय मंत्रीगण आदरणीय मुख्यमंत्री जी, बिहार सरकार एवं अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं और विकास कार्यों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को आपके हरेक पहलकदमी की सकारात्मक जानकारी प्राप्त हो सके.

Ahead of floor test, Bihar Dy CM Tejashwi Yadav to meet Sonia Gandhi today  - Oneindia News

तेजस्वी यादव की ये गाइडलाइन ऐसे वक्त आई है जब बिहार में महागठबंधन के मंत्री लगातार आपराधिक मामलों से लेकर मंत्री के प्रोटोकॉल को तोड़ने को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. पिछले दिनों ही तेजस्वी के बड़े भाई और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव विभाग की एक बैठक में अपने जीजा शैलेश कुमार के साथ दिखे थे, जिसके बाद से विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है.

Related posts

ममता के दिग्गजों का शपथ ग्रहण आज 25पुराने और 18नए चेहरे मंञीमंडल मे होंगे शामिल

News Times 7

वैशाली में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की गोली मारकर की हत्या

News Times 7

हाथरस कांड: PFI के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़