News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

54 साल के हो चुके राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी. केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’’

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘‘ धन्यवाद सर.’’

Arvind Kejriwal birthday, अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन, पीएम मोदी, ममता बनर्जी ने दी बधाई - arvind kejriwal birthday pm narendra modi mamta banerjee vijendra gupta wished him - Navbharat Times
narendra modi arvind kejriwal

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई. उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘‘ केजरीवाल के शिक्षा मॉडल’’ की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी. उन्होंने लिखा, ‘‘ निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की (सफलता की) कहानी कहता है. यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को अव्वल देश बनाने के लिए जरूरी है. जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर.’’

आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना गुरु बताया. 

A Friend, A Brother, Manish Sisodia On Arvind Kejriwal's Birthday
arvind kejriwal manish sisodiya

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले, राजनीति की परिभाषा बदलने वाले मेरे गुरु, दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. प्रभु आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और ढेर सारी ख़ुशियां दें, ऐसी प्रार्थना करता हूं.’’

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी. 

गहलोत ने कहा, ‘‘ दूरदर्शी नेता एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य दे.’’

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी.

गुप्ता ने ट्वीट किया , ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई. ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो.’’

हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं. वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं.

Related posts

जानिए कैसा रहने वाला आपका आज का दिन, जरुर रखें इन बातों का ख्याल…

News Times 7

महानगरों के बाद Jio ने इस शहर में शुरू की True-5G सर्विस, मिलेगी 1Gbps तक की इंटरनेट स्पीड

News Times 7

बिहार के सुपौल सदर अस्पताल में नर्सो की लापरवाही से गर्भवती ने ई-रिक्शा पर दिया बच्चे को जन्म

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़