News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

SBI ने शुरू की वॉट्सऐप बैंकिंग की सुविधा , सिर्फ चैट से हो जाएंगे कई काम, जानिए विशेष

नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. अब कई बैंक वॉट्सऐप के जरिए बैंकिंग सुविधाएं दे रहे हैं. इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी वॉट्सऐप बैंकिंग की सुविधा की शुरुआत कर दी है. अब आप एसबीआई के वॉट्सऐप नंबर पर चैट के जरिए बैंक बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट की जानकारी समेत कई सर्विस का फायदा ले सकते हैं.

स्टेप 1- एसबीआई वॉट्सऐप बैंकिंग के लिए जरूरी है रजिस्ट्रेशन
एसबीआई वॉट्सऐप बैंकिंग के तहत कोई भी सेवा प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्टर कराना होगा. इसके लिए आपको WAREG टाइप करना है फिर स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर लिखना है और 7208933148 पर SMS भेज देना है. यह मैसेज भेजना बहुत आसान है, देखें इसका फॉर्मेट- WAREG <space>Account Number और भेज दें 7208933148 पर. आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि उसी नंबर से यह मैसेज भेजें, जो आपके एसबीआई अकाउंट में रजिस्टर्ड हो.

वॉट्सऐप पर सेव कर लें नंबर 90226 90226
एसबीआई वॉट्सऐप बैंकिंग के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके वॉट्सऐप नंबर पर एसबीआई के नंबर 90226 90226 से खुद मैसेज आ जाएगा. इसके अलावा आप इस नंबर को सेव भी कर सकते हैं.

स्टेप 2- चैटिंग शुरू करें

अब Hi या Hi SBI टाइप करें. इसके बाद एसबीआई की ओर से ये मैसेज आएगा-
Dear Customer,
Welcome to SBI Whatsapp Banking Services!
Please choose from any of the options below.
1. Account Balance
2. Mini Statement
3. De-register from WhatsApp Banking
You may also type your query to get started.

स्टेप 3- अब आपकी ओर से 1 टाइप करने पर बैंक बैलेंस की जानकारी दी जाएगी जबकि 2 टाइप करने पर अंतिम 5 ट्रांजैक्शन के मिनी स्टेटमेंट की जानकारी दी जाएगी.WhatsApp Payments now live; SBI, HDFC, ICICI, Axis support feature through UPI - BusinessToday

फिलहाल कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
अकाउंट स्टेटमेंट
मिनी स्टेटमेंट

24×7 ले सकते हैं सुविधाओं का फायदा
एसबीआई की वॉट्सऐप बैंकिंग के साथ आप 24×7 बैंकिंग सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं. आप अपना बैलेंस चेक करने, मिनी स्टेटमेंट समेत कई अन्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.

Related posts

यूपी निकाय चुनाव के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 103 नगर पालिकाओं और 276 नगर पंचायतों में डाले जा रहे हैं वोट

News Times 7

नौकरी पाने और नौकरी देने वालों के लिए मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी,क्या है योजना जाने

Admin

जानिए जया किशोरी ने शादी के लिए क्या रखी शर्ते

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़