News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

इश्क़ में मिली प्रेमी को मौत की सजा, बिहार का युवक प्रेमिका से मिलने पंहुचा झारखंड परिवारवालों ने दी भयानक मौत

जमशेदपुर. गर्लफ्रेंड से मिलने झारखंड गए बिहार के युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई और शव को डैम में फेंक दिया गया. इस घटना को प्रेमिका के भाई और उसके दोस्तों ने मिलकर बड़ी ही बेरहमी के साथ अंजाम दिया. झारखंड की गम्हरिया पुलिस ने 13 अप्रैल को गांजिया बराज से मिले 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो घटना प्रेम-प्रसंग का निकला.

पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राहुल कुमार, विवेक रजक और उदेश राय बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के वैशाली रुस्तमपुर पिनपेरिया निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई थी. उसका पूर्वी सिंहभूम जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत हल्दी पोखर स्टेशन के समीप रहने वाले उदेश राय की बेटी 20 वर्षीय डॉली राय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नीतीश अक्सर डॉली राय से मिलने बिहार से उसके गांव हल्दीपोखर जाया करता था.गर्लफ्रेंड से पहली बार मिलने आए ब्‍वॉयफ्रेंड की पीट-पीट कर हत्‍या, प्रेमिका  ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्‍तान - watch video brutal honour killing  girlfriend ...

बीते 12 अप्रैल 2022 की दोपहर डॉली राय एवं नीतीश को चोरी छिपे मिलते डॉली की मां मोहिनी देवी ने देख लिया जिसके बाद नीतीश वहां से भाग गया. मोहिनी देवी ने वापस घर आकर अपने पति उदेश राय एवं बेटा राहुल को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी होने पर उदेश राय एवं राहुल कुमार नीतीश को ढूंढने निकले. राहुल ने अपने दोस्त विवेक रजक की सहायता से नीतीश को ढूंढ निकाला और अपने पिता उदेश राय के साथ मिलकर नीतीश के साथ मारपीट की और डॉली से दोबारा नहीं मिलने की चेतावनी दी.

उसके बाद राहुल ने अपने पिता से कहा कि आप घर चले जाए मैं इसको फार्म हाउस ले जा रहा हूं. वहां नीतीश को समझा- बुझाकर छोड़ देंगे. उदेश राय वापस घर लौट गए. उसके बाद उसके कहे अनुसार राहुल कुमार अपने दोस्त विवेक के साथ नीतीश को राजनगर के हेसल स्थित फार्म हाउस ले गया. वहां राहुल एवं विवेक ने नीतीश को समझाया. उसके बाद राहुल कुमार विवेक एवं नीतीश स्प्लेंडर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 05 डीडी 4794 पर बैठकर शराब लेने हेसल के पास स्थित एक काउंटर गया और वहां से एक बोतल शराब खरीदा.गर्लफ्रेंड से मिलने झारखंड गए बिहार के युवक की हत्या, लड़की के परिवारवालों  ने दी दर्दनाक मौत - young man from bihar killed brutally at jharkhand in  love affair bramk – News18 ...

बगल की दुकान से सिगरेट, पानी की बोतल और मिक्सचर खरीदी. तीनों बाइक में बैठकर तलाई पहाड़ के पास गए. उस समय रात करीब 8:00 बज रहे थे. वहां तीनों ने बैठकर शराब और सिगरेट पी. उसके बाद राहुल ने कहा कि चलो कहीं घूमने चलते हैं. जिस पर विवेक ने कहा कि गंजिया डैम साइड घूमने चलते हैं. उसके बाद राहुल विवेक और नीतीश ने अपनी बाइक से गंजिया डैम की तरफ गए. उसके बाद डैम किनारे साइड में गाड़ी खड़ी कर तीनों ने नदी में पैर हाथ धोए जब हाथ पैर धो कर नदी के किनारे आया तो अचानक काले रंग के गमछे से नीतीश का मुंह और नाक दबा दिया. इससे वह छटपटाने लगा.

उसके बाद राहुल ने विवेक से कहा कि इसका हाथ पकड़ लो. विवेक ने उसका हाथ पकड़ा, थोड़ी देर बाद नीतीश बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके बाद राहुल अपने जींस के पैकेट से चाकू निकाला और नीतीश के दोनों हाथों की कलाई और गला काट दिया. उसके बाद उसके बाद शव को उठा कर पानी में फेंक दिया और भागने के क्रम में चाकू को नहर में फेंक दिया. जिसे बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा चाकू अभियुक्त का काले रंग का टी-शर्ट एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05 DD- 4794 है, बरामद किया है.

Related posts

पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी, कई शहरों में पेट्रोल 100 के करीब

News Times 7

पटना-जदयू छोड़ने की खबर पर बोले श्याम रजक-कल बतायेंगे

News Times 7

तेजी से बढ़ रहा है भगवान ‘बालाजी’ की संपत्ति, बैंक में रखा 10 टन से ज्यादा सोना, 15938 करोड़ कैश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़