News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू शहर स पहला जत्था हुआ रवाना ,बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जयघोष से गूंजा शहर

जम्मू शहर स्थित आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह मंत्रोच्चार के बीच जत्थे को रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रार्थना की। amarnath yatra first batch pilgrims depart flagged by lg manoj sinha htgp -  शुरू हुई बाबा अमरनाथ की यात्रा, श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवानाइस दौरान उनके साथ जम्मू शहर के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे।Amarnath yatra 2022भगवती नगर आधार शिविर से 176 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में 4,890 यात्रियों का पहला जत्था सुबह करीब 4 बजे रवाना हुआ। यह जत्था कल सुबह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से आधिकारिक तौर पर पहले जत्थे के रूप में पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगा।अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना, कल करेंगे पहला दर्शन

देशभर से हजारों शिवभक्तों के जम्मू पहुंचने से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह है।  अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज रवाना होने वाले  करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ भी सुरक्षाबलों का एक दल भेजा गया है, जो उन्हें सुरक्षित कश्मीर घाटी तक पहुंचाएगा।Amarnath yatra 2022

कोविड महामारी के कारण दो साल बाद हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जम्मू पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया है। बम-बम भोले, जय बाबा बर्फानी के जयघोष शहर भर में गूंज रहे हैं।Amarnath yatra 2022

Advertisement
जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल शालामार में तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है। इसी तरह श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में भी सैकड़ों साधु संतों का तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है। जम्मू से पहले जत्थे में तीर्थ यात्रियों के साथ साधु संत भी रवाना हुए।Amarnath yatra 2022

रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम से तीर्थ यात्रियों को टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिसमें समय और तिथि के मुताबिक तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार शिविर के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया गया है।First batch of pilgrims leaves for Amarnath Yatra

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत में हमले की प्लानिंग की थी आतंकी निज्जर ने ,पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग: खुफिया रिपोर्ट

News Times 7

अन्ना हजारे का शुरू होगा किसान महाआंदोलन के बीच आमरण अनशन, सरकार के हाथ पांव फूले

News Times 7

भारत और पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच से पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगा बडा़ झटका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़