News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

गुजरात भाजपा की टीम.करेगी अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल का ‘निरीक्षण’

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के जिस दिल्ली मॉडल की चर्चा अक्सर होती रहती है, अब उसकी हकीकत की पड़ताल करेगी गुजरात भाजपा की टीम. गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल का ‘निरीक्षण’ करने के लिए आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेगा, जिसमें पूर्व मंत्री से लेकर विधायक हैं.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर अपने  आफिस पर बुलाई विधायकों की आपात बैठक - Chief Minister Arvind Kejriwal  convened a meeting of ...

भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष और गुजरात से भाजपा के विधायक शामिल होंगे. गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में अपना आधार बनाने की कोशिश कर रही है. अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ के कई वरिष्ठ नेता हाल के महीनों में बैठकों और रोड शो के लिए राज्य का दौरा करते रहे हैं.

सचदेवा ने कहा, ‘भाजपा प्रतिनिधिमंडल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान देखेगा कि कैसे गुजरात में चुनाव से पहले अरविंद जरीवाल द्वारा झूठे और प्रचार-आधारित दिल्ली मॉडल को प्रचारित किया जा रहा है. ’ उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा नेता पानी और बिजली आपूर्ति समेत हर क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल सरकार के तथाकथित दिल्ली मॉडल की हकीकत का पता लगायेंगे.भाजपा अहंकारी है, AAP को एक मौका दें': गुजरात में अरविंद केजरीवाल की  अपील-BJP is arrogant give a chance to AAP Arvind Kejriwal appeal in Gujarat  | News24

माना जा रहा है कि गुजरात भाजपा की टीम अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित दिल्ली मॉडल की हकीकत जानेगी और इसके बाद वापस जाकर गुजरात के लोगों को आंखों देखा हाल बताने की कोशिश करेगी, ताकि चुनाव में आम आदमी पार्टी को किसी तरह का फायदा न मिल पाए. बता दें कि बीते कुछ समय से अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं और दिल्ली मॉडल की भी चर्चा करते रहते हैं.

Related posts

बिहार कर्मचारी चयन आयोग का पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का एग्जाम भी होगा रद्द!

News Times 7

रेलवे ने की 11 स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत

News Times 7

ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी दौरे ,यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी की होगी 4 रैली

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़