News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

MP: वैन से अंतिम संस्कार में जा रहे लोगो को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की हुई मौत

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे इको वैन कार को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 8 लोगों में 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हादसे में एक बच्चा और दो महिलाएं सहित ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की गर्दन कटकर दूर जा गिरी. बताया जा रहा है कि सभी देवनगर (देहगांव) के ग्राम किशनपुर से सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे.खून से लाल हुई सड़क: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4  लोगों की दर्दनाक मौत, महिला की गर्दन कटकर दूर जा गिरी - Lalluram

सभी एक वैन में सवार थे. मृतको में ड्राइवर मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनिता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष, हनी उम्र लगभग5  वर्ष शामिल है. वारदता के बाद आरोपी डंपर चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है. हादसा सुबह करीब 5 बजे ग्राम किशनपुर और विशनखेड़ा के पास हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर देवनगर (देहगांव) पुलिस पहुंच गई. फिलहाल तीन मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज और एक के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है.खून से लाल हुई सड़क: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4  लोगों की दर्दनाक मौत, महिला की गर्दन कटकर दूर जा गिरी - Lalluram

Related posts

दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों का हंगामा कृषि बिल के खिलाफ कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ी

News Times 7

1993 मुंबई बम धमाकों’ का आरोपी अबू सलेम की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला ,कहा 2030 तक नहीं हो सकती रिहाई

News Times 7

सीमेंट की मांग में आई तेजी ,कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़