News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

बिहार – ट्रक ओर हाइवा की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही मौत

जमुई में शनिवार की सुबह ट्रक ओर हाइवा की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनो थानाअध्यक्ष अब्दुल हलीम ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सोनो-झाझा मुख्य मार्ग एनएच 333 पर भीटरा गांव के पास घटी है।

दुर्घटना में निकाला गया एक शव।मृतकों में दो चालक एवं एक खलासी बताया जाता है, जिसकी पहचान मोहम्मद तस्लीम, सिकन्दरा के तौर पर हुई है। वहीं दो चालकों की पहचान सूरज कुमार और सिंटू कुमार के तौर पर हुई है, जो खैरा इलाके के दाबिल गांव का बताया जाता है।

जानकारी अनुसार ट्रक नंबर BR06GD9377 जमुई से चकाई की ओर जा रही थी और हाइवा चकाई से जमुई की ओर आ रही थी। गिट्टी लोडेड हाइवा जैसे ही भीटरा गांव के पास पहुंचा। वहीं सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और हाइवा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई।दोनों गाड़ियों के उड़े परख्च्चे।

Related posts

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने शुरू किया नया ड्रामा,अब सतेंद्र जैन पर लगाए गंभीर आरोप

News Times 7

शिवराज सरकार मे राज्यमंत्री कम्प्यूटर बाबा गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर चला बूलडोजर

News Times 7

केजरीवाल सरकार ने बड़ा वादा किया पूरा ,कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को मिले 1-1 करोड़ रुपए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़