News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़हादसा

अमृतसर में गुरु नानक देव हॉस्पिटल में लगी आग सकुशल निकाले गए 600 से अधिक मरीज

पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव हॉस्पिटल में आग लग गई है बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से फैली. अस्पताल में आग लगते ही चारो तरफ अफरा तफरी मच गई और मरीज सड़कों पर भागने लगे. हॉस्पिटल के अंदर फैलती आग को देखते हुए आनन-फानन में करीब 600 से अधिक मरीजों को बाहर निकालना पड़ा.

गुरु नानक देव अस्पताल में आग लगने की घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है. वीकेंड होने की वजह से ओपीडी में मरीज नहीं थे लेकिन अस्पताल में करीप 600 से अधिक उपचाराधीन मरीज मौजूद थे. आग लगने की सूचना पाते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं.पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़ | Fire broke out  in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab - Hindi Oneindia

वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा- गरु नानक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली. फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालत पर काबू पा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा की कृपा से इस घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है.

वहीं आग की घटना के बाद राज्य सरकार के मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मैं लगातार राहत और बचाव कार्य के कामों को मॉनिटर कर रहा हूं.Fire In Amritsar: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी आग, जानें ताजा  अपडेट - Guru Nanak Dev Hospital Amritsar Fire Broke Out - News4Patna

घटना की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा कि पहले आग ट्रांसफार्मर में लगी और फिर अस्पताल में. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की आठ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने की इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.पंजाब: अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में लगी आग, मची भगदड़ | Fire broke out  in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab - Hindi Oneindia

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग इतनी तेजी से फैली कि मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों को तोड़ा गया. वहीं इस घटना के दौरान डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी भी कर रहे थे. वहीं आग की वजह से अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ वाहन भी जल गए.

Related posts

विडियो-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मांड्या शहर में एक विशाल रोड-शो के दौरान हुआ गर्मजोशी से स्वागत

News Times 7

सरकारी कर्मचारियों को सरकार दे सकती है दिवाली का तोहफा, 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने पर लगा सकती है मुहर

News Times 7

बिहार पुलिस की खाकी हुई दागदार -UP के व्यवसायी से जवानों ने लूटी 60 लाख की ज्वेलरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़