News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

शुक्रवार से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक जानिये क्यों ?

बैंक से जुड़ा अगर आपका कोई काम हो तो कल ही निपटा लें नहीं तो आपको तीन दिन का इन्तजार करना पड सकता है  इस शनिवार से बैंकों का तीन दिन का एक लम्बा वीकेंड शुरू होने वाला है. मई के महीने में बैंकों को कुल 11 छुट्टियां मिल रही हैं. लगभग आधा महीना बीत चुका है और आधा अभी बाकी है. तो इस शनिवार से 3 दिन के लिए बैंक क्यों बंद रहेंगे, जान लेना जरूरी है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारत के कई हिस्सों में 16 मई को बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन (सोमवार को) बुध पूर्णिमा के लिए छुट्टी दी गई है. उससे एक दिन पहले रविवार को वैसे ही बैंकों का ऑफ रहता है. रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे. बैंकों में रविवार की तो हमेशा छुट्टी रहती ही है, लेकिन हर शनिवार की छुट्टी नहीं होती है. बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैंBank Holiday: अगले सात दिनों में पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम को आज  ही निपटाएं

आरबीआई जारी करता है सर्कुलर
हर महीने आने वाली छुट्टियों का ब्यौरा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा प्रत्येक महीने जारी किया जाता है. मई में पड़ने वाली छुट्टियों को तीन भागों में बांटा गया था. पहला- हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट दूसरा- हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे, और तीसरा- बैंक के अकाउंट्स क्लोजिंग

इन महीने कुल 11 छुट्टियों का ब्यौरा
इस महीने हॉलीडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 4 छुट्टियां दी गई हैं. कुल 11 छुट्टियों में से 5 छुट्टियों का इस्तेमाल किया जा चुका है. इनमें 1 मई (रविवार), 2 मई (ईद-उल-फित्र), 3 मई (भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद उल फित्र)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया), 8 मई (रविवार), और 9 मई (रविंद्रनाथ टैगोर जयंती). अब रविवारों को मिलाकर कुछ 6 छुट्टियां और हैं. 14 से 16 मई तक तीन की लगातार छुट्टियों के बाद 22 मई को रविवार है. उसके बाद 28 और 29 की क्रमश: चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं.bank will be closed on every saturday and monday | Bank Closed- शनिवार और  सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, सिर्फ इस तरह कर सकेंगे पेमेंट | Patrika News

Related posts

बिहार में शिक्षक भर्ती घोटाला आया सामने अवैध तरीके से नियुक्त 9 लोगों की जाएगी नौकरी,हो रही है जांच

News Times 7

पकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार, हैंड ग्रेनेड ,टिफिन बम, व् 100 से ज्यादा कारतूस मिला

News Times 7

जल्द शुरु होगा कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, PM मोदी से लेकर मुख्यमंत्रियों तक सभी को लगेगा टीका…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़