News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

पुलिस के हाथ लगी लुटेरी दुल्हन ,30 शादियां कर चुकी थी ,31वीं की थी तैयारी

पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो अब तक 30 शादियां कर लोगों से लाखों रुपये और जेवर ठग चुकी है. लेकिन 31वीं बार वह खुद ही फंस गई.,राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जो अब तक 30 लोगों से शादियां कर उनको बेवकूफ बना चुकी है. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन रीना को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है. यह एक साल पहले शादी के नाम पर 5 लाख रुपये लेकर भागी थी. उसी केस के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सामने आया कि वह रुपये ऐंठने के लिए अब तक 30 शादियां कर चुकी है. उसका असली नाम सीता चौधरी है.

सागवाड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 12 दिसंबर 2021 को जोधपुरा निवासी प्रकाशचंद्र भट्ट ने एक केस दर्ज करवाया था. भट्ट ने बताया कि जुलाई 2021 में एजेंट परेश जैन ने मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी रीना ठाकुर के साथ उसकी शादी करवाई थी. शादी के एवज में रमेश और रीना ने उससे 5 लाख रुपये लिए थे. रीना शादी के 7 दिन तक ससुराल में रहने के बाद वह उसके साथ जबलपुर चली गई. वापस आते समय रास्ते में रीना ने दूसरे लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई और अपने साथियों के साथ भाग गई. इसके बाद परेश जैन और रीना ने अपने फोन नंबर भी बदल दिए और उसके पैसे भी नहीं दिए.

फर्जी शादी कराने वाले गिरोह में काम करती है
थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार मामले की जांच के दौरान पता लगा कि लुटेरी दुल्हन रीना ठाकुर का असली नाम सीता चौधरी है. वह जबलपुर में गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन के पास काम करती है. गुड्डी और पूजा बर्मन ने लुटेरी दुल्हनों का गिरोह चला रखा है. उसने कुछ लड़कियों के फर्जी, नाम, पते के आधार कार्ड और अन्य कागज बनाकर रखे हैं. वह कई राज्यों में एजेंट के माध्यम से फर्जी शादियां करवाकर उनसे पैसे और सोना, चांदी के जेवर ऐंठते हैं. फिर वो दुल्हनें फरार हो जाती हैं. सीता चौधरी भी लंबे समय से उसके साथ थी.जिसने शादी तुड़वाई उससे ही सात फेरे करने की जिद करने लगी दुल्हन, दुल्हा नहीं  लाया बारात तो शादी के जोड़े में पहुंच गई थाने | TV9 Bharatvarsh

पुलिस कांस्टेबल का भेजा अपना फोटो शादी के लिए
पुलिस ने जांच करते हुए गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन के नंबर पता लगाया. कांस्टेबल भानुप्रताप ने अपनी फोटो भेजकर शादी करवाने की बात कही. शादी के लिए लड़कियां बताने के लिए उससे 5 हजार रुपये मांगे गए. गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन ने कांस्टेबल को 8 से 10 लड़कियों के फोटो भेजे. उसमें रीना का फोटो भी था. पुलिस ने रीना को तुरंत पहचान लिया. पुलिस ने रीना को पसंद करते हुए शादी करवाने की बात कही.

कांस्टेबल को फोटो दिखाने के लिए पांच हजार
गुड्डी बर्मन ने कांस्टेबल से समद़डिया मॉल के पास आने और बतौर एडवांस 50 हजार रुपये लाने के लिए कहा. इस पर कांस्टेबल भानुप्रताप दूल्हा बना और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह उसके दोस्त बनकर गए. गुड्डी बर्मन रीना ठाकुर को लेकर आई. वहां उसने उसका नाम काजल चौधरी बताया. इस पर दूल्हा और उसके दोस्त बनकर गए पुलिसकर्मियों का इशारा मिलते ही महिला पुलिस टीम पहुंच गई. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन रीना चौधरी उर्फ सीता चौधरी उर्फ काजल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.विवाह में भीड़ जुटने की आशंका थी, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची, 1 घंटे  में ही पूरी कराई सारी रस्में, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे किया ...

30 से शादियां कर भाग चुकी है लुटेरी दुल्हन सीता उर्फ रीना
रीना उर्फ सीता उर्फ काजल अपने परिवार को छोड़कर जबलपुर में रहती है. अपने शौक पूरे करने के लिए वह लुटेरी गैंग में शामिल हो गई. गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड और कागज से फर्जी शादी करने के बाद वह रुपये तथा जेवरात लूटकर फरार हो जाती है. पुलिस पूछताछ में लुटेरी दुल्हन सीता उर्फ रीना उर्फ काजल ने अब तक 30 शादियां करने के बाद रुपये, पैसे और जेवरात लूटकर भाग जाने की बात स्वीकारी है. रीना ठाकुर उर्फ सीता चौधरी के खिलाफ एमपी के नर्मदापुरम इलाके में भी इसी तरह से शादी कर रुपये और जेवरात लेकर भाग गई थी. उस केस में वह जेल में भी रही थी.

Related posts

LJPअध्यक्ष चिराग पासवान को झटका , LJP सांसद के बेटे को RJD ने दिया टिकट

News Times 7

हो जाईये सचेत अगर खुले मे जलाया कूड़ा कचरा तो देने पड़ जाएंगे 5से 25हजार का जुर्माना

News Times 7

किसानों का हल्लाबोल, 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ‘ट्रैक्टर मार्च’ से शक्ति प्रदर्शन…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़