News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

चक्रवाती तूफान असानी ने दी दस्तक अगले हफ्ते ओडिशा-आंध्र प्रदेश की बढ़ सकती है मुसीबतें

चक्रवाती तूफान असानी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, 24 घंटे बाद चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच जाएगा। इस दौरान कई राज्यों में 45 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं तूफान के कारण कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना बन रही है।

6 सालों में 8 बार यहां तूफान ने दी दस्तक, लेकिन इसलिए नहीं मचा पाए तबाही |  News Track in Hindi

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलकर भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक तेज हो जाएगा और 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास 10 मई तक पहुंचने की आशंका है। असानी चक्रवात विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के करीब 10 से 11 मई के बीच पहुंचने की संभावना है।48 घंटे तक पुरी-ढेंकनाल समेत 18 जिलों में यलो अलर्ट, NDRF की 17 और ODRAF की  20 टीमें तैनात | Odisha Cyclone Landfall Updates | Cyclone Landfall In West  Bengal Or Andhra Pradesh - Dainik Bhaskar

लगातार तीसरे साल आएगा समुद्री तूफान
अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र भारतीय समुद्र तट से 1,000 किमी से अधिक दूर था।
Cyclone Tauktae: Efforts on to alert TamilNadu 25K fishermen | तमिलनाडु पर  मंडरा रहा चक्रवात, समुद्र में उतरे 25 हजार मछुआरों को किया जा रहा सचेत |  Patrika News
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी
असानी तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गति 45 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने समुद्र के पास रहने वाले नागरिकों को भी अलर्ट किया है। वहीं मछुवारों को भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 से 9 मई के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भागों में 55 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Related posts

बिहार- नीतीश की सुरक्षा में फिर से सेंधमारी ,पूर्णिया में सभास्थल से कुछ ही दूरी पर दो हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

News Times 7

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डोरी ढोक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

News Times 7

10 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं शानदार फोन शुरू हुआ फ्लिपकार्ट Big billion days sale

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़