News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

बड़ी अपराधिक साजिश हुई नाकाम,सरैया बाजार में 2 लोडेड पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

आरा -शाहनवाज अली: – भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार से दो लोडेड पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णागढ़ पुलिस ने उन्हें उस समय पकड़ा जब वो सरैयां गांव की ओर से बुलेट बाइक पर सवार होकर आ रहे थे. पुलिस ने जब उन्हें रोका तो दोनों भागने लगे.पुलिस ने दोनों को दूर तक खदेड़ कर पकड़ा. पकड़े गए अपराधियो की जांच के दौरान उनके कमर से दो लोडेड पिस्टल,8 जिंदा कारतूस और एक केन बियर पुलिस ने बरामद कर लिया. संभवतः बड़ी आपराधिक साजिस को अंजाम देने जा थे ,पकड़े गए अपराधी नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला निवासी हीरा लाल सिंह के पुत्र विक्रांत कुमार,कोईलवर के गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार बताये जा रहे हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है.फिलहाल पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास पता करने में लगी है.

Related posts

Tecno Phantom X स्मार्टफोन 48MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च , जानें कीमत और फीचर्स कहाँ मिलेगा

News Times 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद द्वारा गत सप्ताह पारित किए गए तीन नए आपराधिक न्याय विधेयकों को सोमवार को की स्वीकृति प्रदान

News Times 7

पाकिस्तानी हसीना के जाल में फंसा भारतीय सेना का जवान,सूचनायें लीक करने के मामले में हुआ गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़