News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

AAP ने हिमाचल में दिया कांग्रेस को बड़ा झटका ,कांग्रेस महासचिव अरुण शर्मा ने थामी झाड़ू

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कुनबा लगातार बढ़ रहा है. लगातार दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग आप में शामिल हो रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस नेता आप में शामिल हुए हैं. हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में इन नेताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की है.

सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के नेता में अरुण शर्मा कांग्रेस राज्य महासचिव, कांग्रेस प्रवक्ता, समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. संजय कुमार शर्मा, महासचिव कुल्लू विधानसभा (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) ने भी आप का दामन थामा है.हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अरुण शर्मा ने थामा 'आप' का झाड़ू

आम आदमी पार्टी के हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन और प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुल्लू से अरुण शर्मा प्रदेश सचिव कांग्रेस और कांग्रेस प्रवक्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. उनके अलावा, संजय शर्मा, जिला इंटक नेता ने भी झाड़ू थामी है. उन्होंने कहा कि जितने भी अच्छे लोग दूसरी पार्टियों में फंसे हुए हैं, वह आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं.वहीं, बीजेपी हमारे निकाले हुए नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है. उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल की जनता खुश होती तो सरकार रिपीट होती. हिमाचल में फिलहाल आप और भाजपा में मुकाबला होगा. कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आती है.हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अरुण शर्मा ने थामा 'आप' का झाड़ू

Advertisement
Advertisement

Related posts

Gadar2 एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर करने जा रही वापसी

News Times 7

सस्ते दरों में अब मिलेगा एसी कोच में सफर का मजा ,रेलवे ला रही है कोच में ज्यादा सीटें और कम किराया

News Times 7

दिल्ली में रह रहे बिहारियों के लिए केजरीवाल का तौफा ,इस बार बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाएगी सरकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़