News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

धर्म की दीवार तोड़कर उड़ीसा से समस्तीपुर पहुंची मुस्लिम युवती बिलकिस ने गणेश से मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज से रचाई शादी

प्यार उम्र जाती धर्म और दूरियां नहीं देखता और न ही समाज की, प्यार तो बस दिल की बात सुनता है और उसे ही समझता है. कुछ ऐसी ही तस्वीर हाजीपुर में देखने को मिली है जहां धर्म की दीवार तोड़कर प्रेमी युगल जन्म-जन्म के लिए एक दूसरे के हो गए. दरअसल उड़ीसा के राउरकेला की रहने वाली बिलकिस और बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले गणेश पिछले तीन साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन इन दोनों के बीच धर्म की दीवार खड़ी थी, लिहाजा दोनों ने धर्म और समाज की परवाह किए बगैर भागकर शादी करने का फैसला किया.मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के संग रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

दोनों ने हाजीपुर के बजरंग दल अध्यक्ष आर्यन सिंह से सम्पर्क किया और आर्यन सिंह ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी. हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के होने के बाद दोनों काफी खुश हैं. लड़की ने बताया कि कम्प्यूटर क्लास में उसकी मुलाकात गणेश से हुई और दोनों की मुलाकात प्रेम में बदल गया.प्यार के आगे बौनी पड़ गई धर्म की दीवार, उड़ीसा की मुस्लिम लड़की से बिहारी छोरे ने रचाई शादी - muslim girl from orrisa did marrige with hindu boy of bihar after

इसके बाद परिवार और समाज की परवाह ना करते हुए दोनों ने भागकर साथ जीने का फैसला किया. इस शादी में ना तो लड़की की तरफ से कोई मौजूद था ना ही लड़के की तरफ से, लिहाजा भगवान को साक्षी मानकर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए. दोनों प्रेमी जोड़े इस शादी से काफी खुश दिखे.

Related posts

लखनऊ में फल फूल रहा जिस्मफरोसी का धंधा ,5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

News Times 7

इंदिरा की हत्या और सरदार का जन्म आज ही हुआ था ये इतिहास ऐतिहासिक हो गया था

News Times 7

राजनीती की क्रिकेट खेलने सियासी पिच पर उतरे पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ,आज भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़