News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा

भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव और ट्रेंडिग सिंगर शिल्पी राज हमेशा ही छाए रहते हैं. एक दौर में खेसारी को ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी के साथ देखा जाता था लेकिन हाल में रिलीज हुए गानों में वे नई-नई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आते हैं. दिलचस्प ये भी है कि न्यूकमर्स के साथ भी उनकी लव कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है. पिछले दिनों ही उनका एक नया गाना ‘कजरा’ रिलीज हुआ था, जो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है. इस गाने को उन्होंने शिल्पी राज  के साथ मिलकर गाया है और महिमा सिंह के साथ वे रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं.

लोगों को पसंद आया खेसारी का डैशिंग लुक
‘कजरा’ अनुपमा फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 9 अप्रैल 2022 को रिलीज किय़ा गया था जिस पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोरे थे. गाने को 2 वीक पूरे हो चुके हैं और अब तक इस पर 1 करोड़ यानी 10 मिनियन से ज्यादा व्यूज आए चुके हैं. वीडियो में जहां खेसारी डैशिंग लुक में दिख रहे हैं तो वहीं उनकी को-स्टार ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. वीडियो का पिक्चराइजेशन शानदार है लेकिन लोकेशन ज्यादा ठीक नहीं दिखा. इस म्यूजिक वीडियो में दोनों स्टार अलग-अलग सीक्वेंस में कई बार कॉस्टयूम चेंज करते दिखते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने में खेसारी अल्लू अर्जुन स्टाइल में पुष्पा के स्टेप को कॉपी करते दिखते हैं. वे भी इसमें अपनी ढोड़ी पर हाथ फेरते नजर आते हैं. आखिंया वाले अंतरा में दोनों का डांस काफी इंप्रेसिव है और एक्सप्रेशन भी शानदार हैं.Shilpi Raj और Khesari Lal yadav का नया गाना हुआ वायरल, मिले गए 10 मिलियन से  ज्यादा व्यूज

खेसारी के नए गाने पर यूजर्स दे रहे हैं शानदार प्रतिक्रियाएं

‘कजरा’ के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और निर्माता भी वही हैं जबकि आर्या शर्मा ने म्यूजिक किया है. यह वीडियो शानदार है और खेसारी की उनकी को-स्टार संग कैमिस्ट्री भी कमाल की है. दोनों के मूव्स की भी खूब तारीफ हो रही है और खेसारी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो को देख कमेंट में लिख रहे हैं, ‘इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं  #love you khesari bhaiya…’एक ने लिखा, ‘आवाज के बेताब बादशाह हमारे खेसारी भैया भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में फेमस हैं..’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे ही गाने हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में बनने चाहिए जिससे हमारे समाज में कोई गलत प्रभाव ना पड़े.’ चूंकि ये गाना वल्गर नहीं लिहाजा इसे लोग सराह रहे हैं. एक ने लिखा, कुछ अच्छे सिंगर के कारण आज भी बिहार का नाम ऊंचा है.

Related posts

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतरमंतर पर प्रदर्शन, समर्थन मे पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा

News Times 7

आजाद के समर्थन में आये जम्मू-कश्मीर 50 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

News Times 7

अब अपनी सहूलियत केहिसाब से किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकते है गैस जानिए नया नियम ….

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़