News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी ,पान मसाला के एड पर ट्रोल हुए

अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हाल ही में एक पान मसाला के नजर आए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।जब विज्ञापन कर बुरे फंसे थे ये सितारे, किसी ने कहा था बोलो...जुबां केसरी तो  कोई दे रहा था कोविड ना होने की गारंटी - Entertainment News: Amar Ujala

लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे अभिनेता ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने ना सिर्फ अपने फैंस से मांगी बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की। अभिनेता ने अब इस विज्ञापन को छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब इस पान मसाला ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे।

अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे माफ कर दीजिए। मैं, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में सामने आई आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। इस ब्रांड के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।2017 में अक्षय कुमार की इन 5 फिल्मों ने गाड़े सफलता के झंडे, कैसा रहेगा  2018 - Entertainment News: Amar Ujala

अभिनेता ने आगे लिखा, ”मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।”अक्षय ने फैंस को दी कोरोनोवायरस से बचने की सलाह, पीएम मोदी के उपायों को  दिलाया याद - Entertainment News: Amar Ujala

गौरतलब है कि बीते दिनों ही अक्षय कुमार का यह विज्ञापन जारी हुआ था। सामने आए इस एड में अभिनेता शाहरुख खान और अजय देवगन, अक्षय कुमार का इस विज्ञापन में स्वागत करते दिखाई दिए। यह पहली बार था जब बॉलीवुड के तीन बड़े कलाकार एक साथ किसी एड में साथ आए थे। अजय देवगन तो पहले से कई पान मसाला ब्रांड के एड्स में दिख चुके हैं। शाहरुख खान के इस विज्ञापन  में भी आने पर इतना बवाल नहीं मचा। लेकिन अक्षय के इस एड में आते ही लोगों से उनकी आलोचना करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Related posts

400 करोड़ रुपये के सिटी बैंक घोटाले के कथित मास्टरमाइंड शिवराज पुरी की हुई मौत

News Times 7

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से 8 की मौत

News Times 7

केरल में कोरोना बढ़ने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ठहराया तुष्टीकरण की राजनीति को जिम्मेदार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़