News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हाजीपुर निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा भवन निर्माण विभाग का हेड एकाउंटेंट ढाई लाख घूस लेते गिरफ्तार

हाजीपुर में निगरानी विभाग का डंडा भवन निर्माण विभाग का हेड एकाउंटेंट पर चल गया जहाँ एकाउंटेंट को ढाई लाख घूस लेते गिरफ्तार किया गया ,पटना निगरानी विभाग की टीम ने हेड अकाउंटेंट प्रमोद कुमार को उसके ही कार्यालय से गिरफ्तार किया. निगरानी की टीम आरोपी हेड अकाउंटेंट को लेकर पटना रवाना हो गई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी पदाधिकारी ने इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण करने वाली एजेंसी के बकाया बिल भुगतान के एवज में यह रिश्वत मांगी थी. निगरानी डीएसपी एस.के मउआर ने बताया कि हाजीपुर के चकसिकंदर में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है. इसका निर्माण रिएलिटी एडवांस कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है. कंपनी का लगभग पांच करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है जिसके भुगतान के लिए हेड अकाउंटेंट प्रमोद कुमार के द्वारा ढाई लाख की रिश्वत मांगी गई थी. कंपनी के कर्मी दिलीप कुमार ने इसकी शिकायत पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की.

Accounts Officer of Building Construction Department arrested for taking  bribe of 2lakh 50 Thousand Vigilance team took action in Vaishali - भवन  निर्माण विभाग का लेखा पदाधिकारी ढाई लाख घूस लेते अरेस्ट,

निगरानी विभाग ने कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की और मामले का सत्यापन किया. आरोप सत्यापित हो जाने के बाद मंगलवार को भवन प्रमंडल वैशाली कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में पटना से आई निगरानी विभाग की 11 सदस्यीय टीम ने धावा बोला और हेड अकाउंटेंट प्रमोद कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी विभाग की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई. निगरानी की टीम भवन निर्माण विभाग में कागजातों को खंगाल रही है. निगरानी का छापा पड़ते हैं भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता (एक्जक्युटिव इंजीनियर) सुभाष कुमार फरार हो गए. वहीं, कार्यालय के दो-तीन अन्य कर्मचारी भी भाग निकले.

Related posts

बिहार – महागठबंधन घोषित करेगा तेजस्वी यादव को अपना सीएम उम्मीदवार

News Times 7

बिहार में एक छात्र के TET परीक्षा के परिणाम पत्र पर उसकी जगह मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री की तस्वीर ,दो साल पहले सन्नी लिओनी को कराया था भर्ती ,

News Times 7

कतर की अदालत ने 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़