News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मुकेश सहनी की गेंद अब नितीश कुमार के पाले में जानिये क्या कहा सहनी ने

वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी फिलहाल मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी VIP के तीन विधायकों के बीजेपी में विलय के बाद गुरुवार को पटना में प्रेस से बात की. मुकेश सहनी ने इस दौरान बीजेपी (BJP) पर संगीन आरोप लगाए लेकिन जब उनसे मंत्री पद के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा CM नीतीश कुमार का विशेषाधिकार, इसलिए जैसा वो कहेंगे मैं वैसा ही करूंगा.Bihar News: CM नीतीश कुमार ने लगाई मुकेश सहनी की क्लास? मंत्री ने मांगी  माफी, कहा- अगली बार से गलती नहीं होगी

सहनी अपनी पार्टी के तीनों विधायकों के बीजेपी में जाने के बाद गुरुवार को प्रेस के सामने आए. इस दौरान उन्होंने बिहार बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगाया और कहा कि मुझे शुरू से ही कमजोर करने और तोड़ने की साजिश की जा रही थी. मैंने जब भी आगे बढ़ने की कोशिश की है तो मैं लोगों की आंखों में खटका हूं. मुकेश सहनी ने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है यूपी का चुनाव लड़ के. मैं आखिरी सांस तक अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा लेकिन संजय जायसवाल ने बहुत झूठ बोलाbihar news: Bihar Politics : मुकेश सहनी का गुस्सा मतलब खोदा पहाड़ निकला  चूहा... नाराजगी दिखाकर पलटे VIP चीफ, कहा- NDA नहीं छोड़ रहा - bihar vip  chief mukesh sahani overturned by.

सहनी ने कहा कि बीजेपी से मेरी जो डीलिंग हुई वह मेरे और अमित शाह जी के बीच हुई थी. संजय जायसवाल तब कमरे के बाहर भी नही खड़े थे. सहनी ने कहा कि संजय जायसवाल और बीजेपी के दूसरे नेता जो बात बोल रहे हैं, अगर वही बात केंद्रीय गृह मंत्री बोल दें तो मैं सही मान लूंगा. जो पार्टी दूसरे की पार्टी के विधायकों को छीनकर सबसे बड़ी पार्टी बन जाये उस पार्टी को नैतिकता के आधार पर मेरे से इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं है.

 

Related posts

डबल मर्डर दहला मुजफ्फरपुर, बेडरूम में पत्नी तो पेड़ से लटकती मिली पति की लाश ,इलाके में भय का माहौल

News Times 7

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरन पाल सिंह का निधन ,कैंसर से लड़ रहे थे जंग

News Times 7

रिटायर्ड जज अरूण मिश्र होंगे मानवाधिकार आयोग के नये अध्यक्ष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़