News Times 7
मनोरंजन

करीना कपूर खान बहन करिश्मा संग समुद्र में एन्जॉय करती आई नजर, मोनोकिनी में शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। करीना कपूर खान इन दिनों मालदीव में हैं। वह अपनी बहन और बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। करीना कपूर लगातार अपने वेकेशंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे के साथ समुद्र के पास बैठी ही एक तस्वीर शेयर की थी। अब करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की एक हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर की है। वह मालदीव में अपने वेकेशन को खूब एन्जॉय कर रही हैं। करीना कपूर खान को जब भी अपनी बिजी शेड्यूल से समय मिलता है वह मालदीव में वेकेशन मनाने चली जाती हैं

येलो मोनोकिनी में दिखा बोल्ड अंदाज 

जेह की तस्वीर के बाद अब करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ समुद्र में एन्जॉय करते हुए इन्स्टाग्राम पर स्टोरी डाली। इस तस्वीर में करीना कपूर ने येलो रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है और वह काफी हॉट लग रही हैं। करीना के राइट में करिश्मा कपूर हैं जिन्होंने ब्लैक रंग की मोनोकिनी पहनी है और आंखों पर गॉगल्स लगाया हुआ है। इन दोनों के साथ वेकेशन पर नताशा पूनावाला भी हैं। इन तीनों की यह तस्वीर काफी बोल्ड है। तीनों समुद्र के बीचों-बीच एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रेत में खेलते हुए दिखाई दिए नन्हें जेह

इससे पहले करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र के किनारे बैठे हुए एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना कपूर खान और जेह को पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने कैमरे के सामने अपनी पीठ की हुई है। करीना कपूर खान साइड में देख रही हैं तो वही उनके लाड़ले बेटे जेह अपनी मम्मी के साइड में बैठे हुए अपने खिलौनों से रेत में खेल रहे हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान ब्लैक स्विमसूट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों में बन बनाया हुआ है। तो वही नन्हें जेह ब्लू रंग के शॉर्ट्स में काफी क्यूट लग रहे हैं। मां-बेटे का ये मोमेंट बहुत ही प्यारा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘जहां से मैं जुड़ी हुई हूं वही पर वापसी’।

14 मार्च को परिवार संग निकली थीं करीना

Advertisement

करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों और बहन करिश्मा कपूर के साथ मालदीव वेकेशन के लिए रवाना हुई थीं। जहां उन्हें तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कैमरे में कैप्चर किया। करिश्मा कपूर इस दौरान अपनी बहन और भांजो के साथ वेकेशन पर जाने के लिए काफी उत्साहित नजर आईं। इससे पहले भी अपने वेकेशन की कई तस्वीरें बेबो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा सुजॉय घोष की फिल्म से डिजिटल प्लेट फॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Related posts

बिहार के मुजफ्फरपुर में बनी बेरोजगारी की तंग हाल जिंदगी की पर आधारित वेब सीरीज मछली हुई रिलीज

News Times 7

स्कूल की ये मासूम सी बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे ‘हॉट’ एक्ट्रेस, तस्वीरें देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

News Times 7

टाइटल को लेकर करण जोहर ने मधुर भंडारकर से मांगी माफ़ी, बोले की…

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़