नवादा। बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। होली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छापेमारी और चेकिंग अभियान के जरिए शराब माफिया और तस्करों की धर पकड़ तेज कर दी गई है। अकबरपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की अल सुबह काशीचुंआ जंगल में छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस क्रम में शराब बनाने के उपकरण को जब्त किया गया। फुलाये जा रहे महुआ को नष्ट कर महिला को गिरफ्तार किया गया। पति फरार होने में सफल रहा। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। करीब 200 किलोग्राम महुआ को नष्ट किया गया। कारोबारी महिला खुशबू देवी को गिरफ्तार किया गया। पति चंदन राजवंशी फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पत्नी को जेल भेज दिया गया है
50 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
(नवादा)। थाना क्षेत्र के गागन गांव के बधार में पुलिस ने सोमवार की देर शाम गांव के बधार में छापेमारी कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। मौके से 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद कर दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। शराब बनाने के कई उपकरणों को जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि होली को देखते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में कई टीम बनाकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सूचना पर गागन गांव में एसआइ अरुण पासवान ने पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की। धंधेबाज गागन गांव के सकलदेव राजवंशी और सरयू राजवंशी को गिरफ्तार किया गया। निर्मित 50 लीटर देसी महुआ शराब, दो तसला, एक शराब बनाने की मशीन जब्त किया गया। शराब बनाने की एक भट्टी को ध्वस्त किया गया।
